जीसीएफ रोड पर युवक से लूट, चाकू की नोक पर बदमाशों ने छीना सामान
जबलपुर: जीसीएफ रोड पर बदमाशों का तांडव, युवक से चैन और मोबाइल की लूट
जबलपुर| रात के अंधेरे में घेराबंदी जानकारी के अनुसार, रांझी गुरुद्वारा के पास रहने वाला 20 वर्षीय पीयूष सिंह राजपूत रात करीब 10:30 बजे रसल चौक से बिरयानी लेकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह पाटबाबा जीसीएफ रोड पर पहुँचा, पहले से पीछा कर रहे नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी।
चाकू अड़ाकर की लूटपाट और मारपीट बदमाशों ने पीयूष की गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके गले से सोने की चैन और जेब से मोबाइल फोन झपट लिया। वारदात को अंजाम देकर जब आरोपी भागने लगे, तो पीयूष ने साहस दिखाते हुए उनका पीछा करने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने रुककर पीयूष के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने शुरू की तलाश घटना से डरे-सहमे पीयूष ने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी और उनके साथ घमापुर थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
सुरक्षा पर उठते सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि जीसीएफ रोड पर रात के समय अंधेरा होने के कारण पहले भी लूट की कई वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस की गश्त के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे राहगीरों में भारी दहशत का माहौल है।

बिग बॉस 20 में शुरू हुआ पहला बड़ा विवाद, यंग डीएसए और कनिका मान आमने-सामने
BRICS में आसान होगा व्यापार? पीयूष गोयल ने बाजार और भुगतान व्यवस्था पर दिया जोर
18 अमेरिकी सुरक्षित, लेकिन 70 अब भी लापता; नेपाल त्रासदी पर अमेरिका का बयान
बेटी के मामले में घिरे पिनाराई विजयन, BJP ने कहा- अब पद पर बने रहने का हक नहीं
BRICS समिट के चलते दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, एंटी-ड्रोन सिस्टम और CCTV से निगरानी
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 11 से 14 सितंबर तक कई जगह शाखाएं रहेंगी बंद
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री