दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बढ़ी तनातनी
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तनातनी बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक अब आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करना चाहती है। इसके लिए वह दूसरे दलों से बात करेगी। आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को लेकर आप नेताओं में भारी नाराजगी है। इसलिए अब आप इंडिया अलायंस से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरी पार्टियों से बातचीत करेगी। आप का आरोप है कि कांग्रेस, भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है।
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से अजय माकन पर कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा के साथ समझौता कर लिया है। कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल देशद्रोही हैं। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती हूं कि क्या उन्होंने कभी किसी भाजपा नेता पर यही आरोप लगाए हैं? नहीं। लेकिन आज कांग्रेस अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोही होने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने कल मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। क्यों? क्या कांग्रेस ने कभी किसी भाजपा नेता के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज कराई है?
24 घंटे में माकन पर कार्रवाई करने की मांग
सीएम आतिशी ने कहा कि हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनावी खर्च भाजपा से आ रहा है। भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों को फंड दे रही है। हमने सुना है कि संदीप दीक्षित को भाजपा से फंड मिल रहा है। अगर कांग्रेस को लगता है कि हम (आम आदमी पार्टी) देशद्रोही हैं, तो उन्होंने हमारे साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा? यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के साथ आप को हराने और दिल्ली में भाजपा को जिताने के लिए कुछ आपसी समझौता किया है। अगर कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई समझौता नहीं हुआ है, तो उन्हें 24 घंटे के भीतर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के नेताओं की तरफ से लगातार हो रही बयानबाजी को लेकर आप नेता नाराज हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली यूथ कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसे लेकर भी आप नेताओं में भारी नाराजगी है।
आप पर गुमराह करने का लगाया आरोप
दरअसल, दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने 25 दिसंबर की शाम पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी। लाकड़ा ने आरोप लगाया था कि आप ने अपनी योजनाओं के जरिए जनता को गुमराह किया है और उनके साथ धोखा किया है।
केजरीवाल के खिलाफ की है एक्शन की मांग
यूथ कांग्रेस ने शिकायत तब दर्ज कराई है, जब दिल्ली सरकार के ही कुछ विभागों ने आप की योजनाओं की प्रमाणिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन योजनाओं को भ्रामक बताते हुए जनता को चेतावनी दी गई है कि वे इनसे सावधान रहें। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपक लिया है और केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे, भारत की छवि खराब कर रहे: गिरिराज सिंह का आरोप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 140 उम्मीदवारों पर बनाई सहमति, जल्द होगा ऐलान