मायावती ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को भाजपा की बी टीम करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने भाजपा की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा इसीलिए भाजपा सत्ता में आई है। राहुल गांधी पहले अपने गिरेबान में झांकें फिर बसपा पर सवाल उठाए।
उन्होंने राहुल गांधी के रायबरेली में दिए गए बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में बयान दिया था कि लोकसभा चुनाव 2024 में अगर मायावती ने हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ाव होता तो भाजपा सत्ता में नहीं आती। आगे उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आता कि कि उन्होंने हमारे साथ मिलकर चुनाव क्यों नहीं लड़ा। इस पर मायावती ने एक्स पर कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार बीजेपी की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण यहां बीजेपी सत्ता में आ गई है। वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाए।
अतः इस पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी को किसी भी मामले में दूसरों पर व खासकर बीएसपी की प्रमुख पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी जरूर झांक कर देखना चाहिए तो यह बेहतर होगा। इनको यही सलाह है। साथ ही, दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार को यहां चुनाव में खासकर जनहित व विकास संबंधी किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए।

रणबीर-यश की 'रामायण' का ट्रेलर आने को तैयार, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगा रिलीज
सरकारी इंजीनियर निकला अरबों की संपत्ति का मालिक, ACB ने दबोचा
मुख्य सचिव पद पर IAS अशोक बर्णवाल की नियुक्ति, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! जून में 1 करोड़ 12 लाख रुपये की राहत
पति की हत्या के लिए बनाया खौफनाक प्लान, करैत से डसवाया; तस्कर भी पुलिस के शिकंजे में
एमपी में मेहरबान मानसून, 60 घंटे से जारी बारिश; 17 जिलों में अलर्ट
महाकाल की शरण में पहुंचीं रूपाली गांगुली, भस्म आरती में हुईं शामिल
PM मोदी सख्त: पेपर लीक के आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट
सपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक आलमबदी नहीं रहे, 92 वर्ष की उम्र में निधन
दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन पर सवाल सुन भड़के सोनू निगम, बोले- 'इसलिए नहीं आया हूं'