महाराष्ट्र सीएम ने की राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और मंत्रियों से मुलाकात
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की।
राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान सीएम फडणवीस ने उन्हें महाराष्ट्र के देवता भगवान विट्ठल-रुक्मिणी की मूर्ति भेंट की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां फडणवीस और धनखड़ की मुलाकात की तस्वीर साझा की है।
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- महाराष्ट्र के ऊर्जावान सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात हुई। मुझे विश्वास है कि तीसरी बार सीएम के रूप में उनका कार्यकाल महाराष्ट्र की विकास यात्रा को नई गति देगा। उन्हें आगे के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। फडणवीस ने बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले के साथ गडकरी से भी मुलाकात की थी।

झाक मठ के मठाधीश महंत पारसनाथ का शव पानी के कुंड में तैरता मिला
CM मोहन यादव बोले- “MP में गैस की कोई किल्लत नहीं, राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं”
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्रिंसिपल को हाई कोर्ट से राहत नहीं, केस चलेगा
बीच मंडप से दूल्हे को पुलिस ने उठाया, थाने पहुंची दुल्हन बोली- “जेल में ही फेरे करा दो”
सोनिया गांधी से जुड़े मामले की सुनवाई टली, अब 30 मार्च को होगी अगली सुनवाई
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM ने 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
भोपाल में LPG वितरण पर नई SOP जारी, होटल संचालकों को लकड़ी-कोयला जलाने की अनुमति
स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही, गिरकर 10 मीटर तक घिसटी बच्ची की मौत