तलाक की अफवाहों पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया करारा जवाब
टीवी की दुनिया के चर्चित कलाकार माही विज और जय भानुशाली के बीच शादीशुदा रिश्तों में कड़वाहट की खबरें फैल रही हैं। इसके अलावा तलाक की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। अब इन अफवाहों पर अभिनेत्री माही विज ने खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
तलाक की अफवाहों पर बोलीं एक्ट्रेस
माही विज हाल ही में एक इंटरव्यू में शामिल हुईं। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपने पति संग तलाक लेने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसा है भी तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोग किसी के तलाक या अलगाव को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाते हैं? मैं देखती हूं कि लोग मेरे कमेंट सेक्शन में लिखते हैं, 'माही तो अच्छी है, जय ऐसा है'। फिर कोई और लिखता है, 'जय अच्छा है, माही ही ऐसी है'। वे बस किसी को दोषी ठहराना चाहते हैं। क्या आपको सच भी पता है? आपको क्या पता है?’
अभिनेत्री ने कहा- जियो और जीने दो
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, ‘यहां लोग सिंगल मदर्स और तलाक को बहुत अलग तरह से देखते हैं। उन्हें लगता है कि अब ड्रामा होने वाला है, यह एक बड़ा मुद्दा बन जाएगा, दोनों एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना शुरू कर देंगे। मुझे लगता है कि समाज की ओर से बहुत दबाव है। बस जियो और जीने दो।’
एक नजर माही विज के करियर पर
टीवी एक्ट्रेस माही विज को 'लागी तुझसे लगन' धारवाहिक में 'नकुशा' के किरदार ने काफी पहचान दिलाई थी। इसके अलावा अभिनेत्री को 'बालिका वधू' में 'नंदिनी' के किरदार को भी खूब सराहना मिली। साथ ही आपको बताते चलें कि माही ने साल 2011 में टीवी एक्टर जय भानुशाली से शादी कर ली थी। दंपत्ति ने साल 2013 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' में भाग लिया था और जीता भी था।

दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस