दिल्ली में EOL वाहनों के मालिकों को राहत के आसार, सरकार ने CAQM को लिखा पत्र
देश की राजधानी दिल्ली में मियाद पूरी कर चुकी पुरानी गाड़ियों के ईंधन पर बैन और जब्ती के नियम पर राहत मिल सकती है. दिल्ली सरकार ने CAQM को चिट्ठी लिखकर कहा है कि जब योजना NCR इलाकों में लागू होगी तभी दिल्ली में भी लागू हो. गाड़ियों की एज के हिसाब से नहीं, पॉल्यूशन स्तर के हिसाब से गाड़ियों को बंद किया जाएगा. हम उस पर काम कर रहे हैं. दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा अभी इसको इंप्लीमेंट नहीं कर सकते.
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, EOL आज कल दिल्ली वालों की चिंता का विषय बन गया है. आम आदमी पार्टी पिछले 10 सालों में जितनी खराब पॉलिसी बनाकर गई वो आज भुगतना पड़ रहा है. पब्लिक से बहुत शिकायतें मिल रही हैं. दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता के साथ हैं. हम आज CAQM को पत्र लिखने जा रहे हैं.
AAP सरकार ने तुगलकी फरमान जारी किया था
दिल्ली के पर्यावरण मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने 20 फरवरी 2024 को नियम बनाए कि कैसे लोगों की गाड़ियां उठाई जाएंगी. एक तुगलकी फरमान जारी किया. पॉलिसी में बताया गया कि कैसे पार्किंग से गाड़ियों को उठाया जाएगा. कार डीलरों से मिलकर पैसा लेकर नीति बनाई. पहली बार में फाइन और दूसरी बार में गाड़ी जब्त कर ली जाएगी. मर्सिडीज गाड़ी का भी 90 हजार तय कर दिया ताकि नई गाड़ियां बिकें.
APNR कैमरे NCR डाटा से इंटीग्रेटेड नहीं हैंं
उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी की सरकार ने APNR कैमरे लगाए. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया लेकिन कोर्ट और CAQM को सही बात नहीं बताई. आज हमने CAQM को चिट्ठी लिखकर बताया कि APNR कैमरे में खामी है. ये NCR डाटा से इंटीग्रेटेड नहीं हैं. सेंसर की प्लेसमेंट और स्पीकर में कमी है. कैमरे सिर्फ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को ही डिटेक्ट कर सकते हैं. पेट्रोल पंप पर विवाद हो रहा है, जिसको दिल्ली में तेल नहीं मिल रहा है वो गुरुग्राम और NCR से भरवा लेगा.
ANPR को इंप्लीमेंट करना अभी संभव नहीं
सिरसा ने कहा कि हमने CAQM को बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए. 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे. EOL के लिए जल्दी ही सिस्टम डेवलप कर रहे हैं ताकि उनको कुछ महीने पहले ही बताया जा सके और वो अपने वाहन को हटा लें. पड़ोसी राज्यों से ऐसे वाहन ना आएं. हमने बताया है कि ANPR को इंप्लीमेंट करना अभी संभव नहीं है. जब पूरे NCR में ये लागू हो जाए तभी इसमें सुधार करके दिल्ली में भी APNR कैमरे लगाएंगे.
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हम दिल्ली में प्रदूषण भी कम करेंगे और गाड़ियां भी जब्त नहीं होने देंगे. लोगों के इमोशन से जुड़ी चीजों को ना छीना जाए. हमने अपनी लीगल टीम बैठा रखी है. ताकि ये पता कर सकें कि केजरीवाल सरकार ने इस स्कीम को लागू करने के लिए क्या-क्या किया. मुख्यमंत्री ने CAQM से कहा कि जब 1 नवंबर से पड़ोसी शहरों में ये शुरू होगा तभी दिल्ली में भी ये सिस्टम लागू होगा.

सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
छात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET विवाद फिर गरमाया
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, आज कैबिनेट में होंगे अहम फैसले
मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रद्द
450 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी पर ED का शिकंजा, कई राज्यों में एक साथ छापेमारी
सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार ने तीन मांगें मानीं
बैंकिंग सेक्टर के लिए अलर्ट! यूपी में हर 8वां कृषि लोन डूबा, ₹1 लाख करोड़ का NPA सामने आया
भोजशाला मामले में नया मोड़, जुमे की नमाज पर नहीं बनी सहमति
BSP की रैली में 10 लाख की भीड़ का दावा, टिकट की दौड़ में दावेदारों की अग्निपरीक्षा
PM मोदी के ऐलान के 40 मिनट बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा 26 दिन का अनशन