विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी, पत्नी नौरान अली ने दिया बेटे को जन्म
'मधुबाला' और 'बिग बॉस' फेम जैसे शोज से मशहूर हुए अभिनेता विवियन डिसेना दूसरी बार पिता बने हैं। विवियन ने आज 30 मार्च की अपने बेटे के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की है। कई टीवी सेलेब्स विवियन को पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं।
विवियन का पोस्ट
अभिनेता विवियन दूसरी बार पिता बन गए हैं। उन्होंने इस खुशखबरी को सभी के साथ इंस्टाग्राम पोसट के जरिए शेयर किया है। विवियन ने इस पोस्ट में लिखा, 'कुछ समय के लिए लोगों की नजरों से ओझल हो गया था और इसका एक कारण था।'
विवियन का नोट
विवियन ने आगे लिखा, 'कुछ कहानियां पहले घोषित नहीं की जातीं, उन्हें पहले जिया जाता है। खामोशी ने ही सब कुछ कह दिया। परिवार और बड़ा हो गया और इस बार यह एक राजकुमार है।' उन्होंने पोस्ट में छोटे पैरों के निशान और नीले दिल वाले इमोजी भी लगाए। विवियन को रुबीना दिलैक, भारती सिंह के अलावा भी कई टीवी सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।
विवियन और नौरान की शादी
विवियन की शादी नौरान अली से हुई है। दोनों ने साल 2022 में शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी अभिनेत्री वाहबिज डोराबजी से हुई थी, जो 2021 में खत्म हो गई थी। विवियन और नौरान की पहले से एक बेटी भी है। अब उनके परिवार में एक बेटा और हुआ है।
विवियन का करियर
विवियन ने कई टीवी शो में अभिनय किया है। विवियन ने 'प्यार की एक कहानी' और 'मधुबाला- एक इश्क एक जुनून' से काफी प्रसिद्ध हासिल की है। रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी लोगों ने बहुत पसंद किया था।

पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत