ग्रामीणों को उनके नजदीकी स्थान पर ही मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएँ
भोपाल : परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उनके ग्राम में ही मिले, इसके लिये राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का ग्रामीण स्तर पर तेजी से विस्तार कर रही है। मंत्री सिंह शनिवार को नरसिंहपुर के गाडरवारा के ग्राम पचामा में 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश में जन-कल्याण पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों की समस्याओं का निराकरण उनके ही गाँव में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र बन जाने से ग्रामीणों को ब्लड-प्रेशर, शुगर, खून की जाँच, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण जैसे कामों के लिये दूर नहीं जाना पड़ेगा। उप स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर पंचायत पदाधिकारी मौजूद थे।

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय में फर्जी IAS की एंट्री से हड़कंप, बैच नंबर पूछते ही खुली पोल, नकली अफसर गिरफ्तार
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की