बेकार नहीं जाएगी UPSC की तैयारी, अब प्राइवेट सेक्टर में भी मिलेगी अच्छी शुरुआत
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उन उम्मीदवारों के लिए पहल की है, जो सिविल सेवा परीक्षा में अंतिम चयन से चूक जाते हैं। यूपीएससी ने ‘पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम’ (PDS) के तहत ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी निजी कंपनियों (private companies) के साथ साझा करना शुरू किया है। ये लिखित परीक्षा में पास हुए थे, लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हुआ। इस कदम से मेहनती और योग्य उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में अच्छी नौकरियां मिलने के आसार हैं।
लाखों अभ्यर्थी रह जाते हैं असफल
UPSC हर साल 10 तरह की नियमित परीक्षाएं आयोजित करता है। इनके जरिए विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए करीब 6,400 उम्मीदवारों का चयन होता है। लाखों उम्मीदवार मेहनत के बाद भी अंतिम चयन से चूक जाते हैं। इस साल की शुरुआत में यूपीएससी ने ‘प्रतिभा सेतु’ नाम का पोर्टल शुरू किया था। इस पर उन उम्मीदवारों की जानकारी है, जो लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं, लेकिन इंटरव्यू में चयनित नहीं हुए।
जानकारी में उम्मीदवारों का नाम, शैक्षिक योग्यता, संपर्क नंबर शामिल हैं। निजी कंपनियां और अन्य संगठन पोर्टल देखकर उम्मीदवारों को अपनी जरूरत के हिसाब से नौकरी दे सकते हैं।पोर्टल पर सिविल सेवा परीक्षा के अलावा अन्य यूपीएससी परीक्षाओं, जैसे इंजीनियरिंग सर्विसेज, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस, सेंट्रल आम्र्ड पुलिस फोर्स, कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट और कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज के उम्मीदवारों की जानकारी भी दी गई है।
यूपीएससी ने सुनिश्चित किया है कि जानकारी का गलत इस्तेमाल न हो। यूपीएससी के एक अधिकारी ने कहा, जानकारी सिर्फ नौकरी के लिए उम्मीदवारों की योग्यता जांचने के लिए दी जा रही है। इसका कोई और इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
योजना में शामिल होने की देनी होगी सहमति
उम्मीदवारों को इस योजना में शामिल होने के लिए सहमति देनी होगी। पोर्टल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कंपनियां उम्मीदवारों की योग्यता और विषय के आधार पर उनकी खोज कर सकती हैं। अगर किसी कंपनी को इंजीनियरिंग या अर्थशास्त्र में मास्टर्स डिग्री वाले उम्मीदवार चाहिए तो वे पोर्टल पर ऐसी जानकारी आसानी से पा सकते हैं।

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह