ट्रंप ने दी वेनेजुएला की मौजूदा सरकार को आधिकारिक मान्यता, तेल उत्पादन शुरु
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने वेनेजुएला की मौजूदा सरकार को आधिकारिक मान्यता दे दी है। ट्रंप ने इसका ऐलान तब किया है, जब जनवरी में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर आक्रमण कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अगवा कर लिया था। अमेरिका ने मादुरो पर नार्को टेररिज्म का आरोप लगाया है और वह न्यूयॉर्क में ट्रॉयल का इंतजार कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इस हफ्ते, हमने वेनेजुएला सरकार को ऑफिशियली मान्यता दे दी है। हमने असल में उन्हें कानूनी तौर पर मान्यता दी है।
बता दें मादुरो के पकड़े जाने के बाद वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय के लिए हेड ऑफ स्टेट की ड्यूटी उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को ट्रांसफर कर दी थी, जिन्होंने 5 जनवरी को आधिकारिक रूप से कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। तब से अमेरिका और वेनेजुएला ने अपने लंबे समय से चले आ रहे तनावपूर्ण रिश्तों को सुधारने के लिए कई कदम उठाए हैं। ट्रंप ने चंद दिनों पहले वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि डेल्सी रोड्रिगेज वेनेजुएला में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ बहुत अच्छे से सहयोग कर रही हैं। तेल का उत्पादन शुरू हो गया है और दोनों देशों के बीच पेशेवर रवैया और समर्पण देखना बहुत अच्छा लग रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबि हाल में ही अमेरिका के गृह मंत्री डग बर्गम ने वेनेजुएला का दौरा किया था। उन्होंने वेनेजुएला में तेल और खनन कार्यों को बढ़ावा देने को लेकर अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से बात की थी। वहीं जनवरी के अंत में अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने अमेरिका में पंजीकृत संस्थाओं के लिए वेनेजुएला के तेल की ड्रिलिंग, खरीद, बिक्री और निर्यात से संबंधित लेनदेन को अधिकृत किया था। फरवरी में अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने तेल बुनियादी ढांचे के साथ-साथ तेल और गैस उत्पादन कार्यों का प्रत्यक्ष आकलन करने के लिए वेनेजुएला की यात्रा की थी।

सूचना आयुक्त नियुक्ति में देरी पर उमंग सिंघार का हमला
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस का बड़ा फैसला, दिग्गज बल्लेबाज बने बैटिंग कोच
जगदलपुर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर
चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंह, बोले—काश पापा आज साथ होते
केंद्र ने प्राकृतिक गैस वितरण के लिए नई प्राथमिकता सूची तय की, जानें क्या बदला
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया मालामाल, BCCI देगा ₹131 करोड़
महासमुंद के स्कूल में परिजनों ने जड़ा ताला, शिक्षिका पर फूटा गुस्सा
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर ₹40 और उड़द पर ₹600 बोनस
इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज मामले में आरिफ मसूद को बड़ी राहत
कलेक्टर महोदय श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 9 मार्च 2026 को विकासखंड रतलाम में बदनारा, ढिकवा एवं पलसोड़ा आदि ग्रामों में नरवाई प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर कृषकों को जागरूक किया गया।