बुर्ज खलीफा की तर्ज पर नोएडा में अग्निशमन व्यवस्था! सुपर नोवा पर सफल रहा हाईराइज फायर फाइटिंग मशीन का ट्रायल
नोएडा में बहुमंजिला इमारतों मे आग को बुझाने के सरकार करोड़ों रुपए का बजट खर्च करती है, लेकिन इसके बावजूद इंतजाम नाकाफी ही नजर आते हैं. ऐसे में नोएडा फायर डिपार्टमेंट लगातार नई तकनीक और नए विकल्पों को तलाश कर रहा है, जिससे बहुमंजिला इमारतों पर लगे आग पर काबू पाया जा सके. इसी क्रम में वाटर मिस्ट एंड कंप्रेसर एयर फोम सिस्टम की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर आग बुझाने की टेस्टिंग नोएडा की सबसे उंची इमारत सुपरनोवा में की गई. शहर की बहुमंजिला इमारतों पर आग पर काबू पाने के लिए बुर्ज खलीफा में लगे सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा, नोएडा की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा पर इसकी टेस्टिंग की गई.
बुर्ज खलीफा में लगे सिस्टम का इस्तेमाल:
नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा के 48वें फ्लोर पर वाटर मिस्ट एंड कंप्रेसर एयर फोम सिस्टम की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर आग बुझाने की टेस्टिंग और आग को बुझाने की इफेक्टिवनेस की जांच फायर डिपार्टमेंट की टीम ने किया. चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि ये जर्मनी बेस्ड टेक्नोलॉजी है जो अभी मुंबई को छोड पूरे इंडिया में ये उपलब्ध नहीं है. दुबई के बुर्ज खलीफा में ये सिस्टम लगा हुआ है, इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से वाटर ड्रॉप्स को माइक्रो पार्टिकल में तोड़ा जाता है. उसे कम पानी की उपलब्धता में ज्यादा सरफेस पर हाई प्रेशर के साथ एक विशेष प्रकार की फोम को मिलाकर छिड़काव किया जाता है. जो कि बेहद प्रभावी होता है. यह पारंपरिक तरीके से आग बुझाने की तुलना में बेहद कारगर होता है. इससे आग बुझाने में काफी मदद मिलती है.
विभाग के लिए जल्द खरीदा जाएगा:
सीएफओ नोएडा ने कहा कि हमारे अनुरोध पर कंपनी ने टेस्टिंग की है. गौतमबुद्ध नगर के लिए बहुमंजिला इमारतों मे आग बुझाने के लिए नई तकनीक और नए विकल्पों को देख रहे हैं. उसी के क्रम में हमने टेस्टिंग कराई है, उनका इफेक्टिवनेस देखा है. ईएमआई टेस्टिंग करने के लिए चेक करने के लिए भी एक्टिवनेस इनका काफी अच्छा लगा है. अभी तक अधिकतम 80 मीटर तक ही फायर की गाड़ियों से पानी पहुंचाया जा सकता है, लेकिन इस हाईराइज फायर फाइटिंग मशीन के माध्यम से 300 मीटर से ऊपर तक पहुंचाया जा सकता है, इस टेस्टिंग से ये हमें काफी उपयोगी लग रहा है. हम उसको जल्द से जल्द अपने विभाग के लिए खरीद सकते हैं.

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने