दो किशोरों के बीच हुए विवाद में हत्या के बाद अल्बानिया में टिकटॉक बैन
अल्बानिया। अल्बानिया के पीएम ने ‘टिकटॉक’ पर बच्चों में हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उसे एक साल के लिए बैन किए जाने का ऐलान किया है। अल्बानियाई अधिकारियों ने नवंबर के बीच में टिकटॉक पर शुरू हुए विवाद के बाद एक किशोर की दूसरे किशोर द्वारा चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के बाद शिक्षकों और अभिभावकों के साथ करीबि 1300 बैठक की थीं।
अल्बानिया पीएम एडी रामा ने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ हुई बैठक में कहा कि टिकटॉक सभी के लिए पूरी तरह से बंद किया जाएगा। अल्बानिया गणराज्य में टिकटॉक उपलब्ध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला अगले साल यानी 2025 से लागू होगा। वहीं टिकटॉक ने चाकू मारने वाले किशोर के मामले पर अल्बानिया सरकार से तत्काल स्पष्ट जानकारी मुहैया कराने को कहा है। कंपनी ने कहा कि उसे इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि अपराधी या पीड़ित का ‘टिकटॉक अकाउंट’ था और कई रिपोर्ट में पुष्टि की है कि इस घटना से जुड़े वीडियो टिकटॉक पर नहीं बल्कि किसी अन्य मंच पर साझा किए गए थे। स्थानीय शोधकर्ताओं के मुताबिक देश में टिकटॉक इस्तेमाल करने वालों में बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है।

Trains Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें… मई में 10 ट्रेनें रद्द, कई के बदले मार्ग
दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
सालाना 1 करोड़ की यात्री संख्या से अपग्रेड होगा इंदौर एयरपोर्ट, 200 नई सीटें लगेंगी
ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक से चोरी, खमतराई पुलिस ने आरोपी दबोचा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 53.40 लाख मुआवजा सही ठहराया
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 7 दिन शुष्क रहेगा मौसम, फिर गिरेगा पारा
रायपुर में 6 एकड़ अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, सड़क और बाउंड्रीवाल तोड़ी
आरएसएस मानहानि केस: राहुल गांधी आज भिवंडी कोर्ट में होंगे पेश