ऋषभ को लेकर ऑस्ट्रेलिया में भी दीवानगी का माहौल
गाबा । भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर ऑस्ट्रेलिया में भी दीवानगी का माहौल है। इसका अंदाजा इसी से होता है कि दोनो टीमों के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए लिए पहुंचे प्रशंसक ऋषभ के मुखौटे पहने नजर आये। ये प्रशंसक ढोल की थाप पर नाचते दिखे। बारिश के कारण भले ही खेल नहीं हो पाया पर ऋषभ के प्रशंसक जमे रहे। ये प्रशंसक इस भारतीय क्रिकेटर के नाम के मुखौटे पहने हुए थे। वह उनके नाम के नारे लगा रहे थे तो कई ढोल की थाम पर नाचते हुए भी दिखे। गाबा को वैसे भी साल 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऋषभ की आक्रामक पारी के लिए याद किया जाता है। इस स्थल पर वापस आने के बारे में बात करते हुए इस क्रिकेटर ने भी पिछले दिनों कहा था कि उन्हें यहां आकर बेहद खुशी हुई और वह सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए थे क्योंकि इस स्थल की उन्हें कुछ शानदार यादें हैं। प्रशंसकों ने इस युवा क्रिकेटर का गर्मजोशी से स्वागत किया और उसे समर्थन में नारे लगाए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर इस क्रिकेटर ने अपने टेस्ट करियर की सबसे यादगार पारी खेली थी। टीम इंडिया को उसे मैच में 407 रन का लक्ष्य मिला था। तब ऋषभ ने 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को जीत दिलायी थी।

टैरिफ अवैध तो अब क्या: बौखलाए ट्रंप ने दुनियाभर पर लगाए अतरिक्त शुल्क, भारत को राहत या कुछ और? समझिए पूरा खेल
ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र
Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
फरीदाबाद में 12 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला की गोली मारकर हत्या
सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद
IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?
CG Transfer : लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी,देखिए पूरी डिटेल