फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में क्रैश हुआ झूला, इंस्पेक्टर की मौत, 12 लोग घायल
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से जहां पलवल के रहने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है, वहीं 12 लोग हादसे में घायल हुए हैं. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पूरे मामले में दुख जताया है.
सूरजकुंड मेले में गिरा झूला : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के वक्त झूले में 12 से ज्यादा लोग सवार थे. झूले के गिरने से 13 लोग घायल हो गए जिसमें से पलवल के रहने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है. बाकी सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि शाम करीब 6 बजे ये हादसा हुआ है. तकनीकी खराबी से झूले की मोटर फेल हो गई और बेरिंग के टूटने से ये हादसा हो गया. घटना के तुरंत बाद झूलों को फौरन रोक दिया गया. पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. झूला संचालक से पूछताछ की जा रही है. साथ ही सुरक्षा मानकों की जांच भी जारी है. इसके अलावा मेले में लगे अन्य झूलों की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं.
डीसी ने क्या कहा ? : सूरजकुंड में हुए हादसे को लेकर डीसी आयुष सिंह ने कहा है कि "पलवल में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की हादसे में मौत हो गई है. कुल 13 लोग घायल हुए जिसमें इंस्पेक्टर की मौत इलाज के दौरान हुई है. शाम करीब 6.15 बजे ये हादसा हुआ है. हादसे के लिए जांच कमेटी बना दी गई है जो पूरे हादसे की जांच करेगी."
हादसे पर जताया दुख : वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पूरे हादसे पर दुख जताया है. सीएम ने पोस्ट करते हुए लिखा कि " फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. साथ ही, घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी है."
जांच के आदेश : इसके अलावा पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि " आज शाम 39वें सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 के दौरान झूला क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ. पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हमारी सबकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
जबलपुर में विश्वासघात: सगाई के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, फिर झूठा बहाना बनाकर तोड़ी शादी।