दिल्ली के वसंत कुंज में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 3 की मौत
दिल्ली: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक शख्स घायल भी हुआ है. वसंत कुंज पुलिस ने बताया तड़के 4:45 बजे लोहमोड होटल के पास एक ट्रक और बस के बीच दुर्घटना की कॉल आई थी.
ट्रक-बस टक्कर में दो महिलाएं और एक पुरुष की मौत
डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने इस घटना को लेकर कहा कि घटनास्थल पर दो महिलाओं और एक पुरुष के शव मिले. तीनों मृतक के अलावा ट्रक ड्राइवर सीट पर फंसा हुआ था, जो गंभीर रूप से घायल था. पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी तौफीक के रूप में हुई है. वहीं मृतकों की पहचान अभिषेक, निधि और कांता देवी के रूप में हुई.
बस के पीछे सामान निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर
डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने ये भी बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब तीन लोग बस के पीछे लगे सामान वाले हिस्से से अपना सामान निकाल रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. सूचना मिलने पर जांच टीम मौके पर पहुंची और शवों को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया. अब इस घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
तीन लोगों की मौत
दुर्घटना का शिकार हुई बस फिरोजाबाद से कापसहेड़ा जा रही थी. तभी ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और घटना में तीन लोगों की जान चली गई. ये हादसा सुबह करीब 5 बजे लोहमोड होटल के पास हुआ. मृतका कांता और निधि दिल्ली के महिपालपुर की रहने वाली थीं. वहीं अभिषेक फर्रुखाबाद का रहने वाला था. इसके अलावा घायल ट्रक ड्राइवर तौफीक की हालात गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल