पहाड़ों पर बर्फबारी दिल्ली में और गिरेगा पारा
नई दिल्ली । आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि पंजाब और मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर जारी है। उत्तर और मध्य भारत में एक से दो दिन तक शीतलहर चलेगी। 16-17 दिसंबर तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के पालम इलाके में 8 डिग्री के आसपाम तापमान है तो आने वाले 5-6 दिनों में 2-3 डिग्री तापमान में गिरावट आने की संभावना है। देश में मध्य प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में शीतलहर जारी है। पहाड़ों में बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी वैज्ञानिक डॉ। सोमा सेन रॉय ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। जिससे तापमान गिरने से गलन बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेगी। दिल्ली में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। आईएमडी वैज्ञानिक ने कहा कि पंजाब और मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर जारी है। उत्तर और मध्य भारत में एक से दो दिन तक शीतलहर चलेगी। 16-17 दिसंबर तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के पालम इलाके में 8 डिग्री के आसपाम तापमान है तो आने वाले 5-6 दिनों में 2-3 डिग्री तापमान में गिरावट आने की संभावना है। यानी 5-6 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौजूद समय अगर पूरे देश की बात करें तो सबसे ज्यादा शीतलहर का असर पंजाब और मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में कोल्ड डे भी रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि एक दो दिन में पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर कम होगा। इस दौरान एक से 2 डिग्री तापमान बढ़ सकता है जिससे पूरे देश में शीतलहर का असर धीरे-धीरे कम होता दिखाई देगा।

टैरिफ अवैध तो अब क्या: बौखलाए ट्रंप ने दुनियाभर पर लगाए अतरिक्त शुल्क, भारत को राहत या कुछ और? समझिए पूरा खेल
ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र
Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
फरीदाबाद में 12 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला की गोली मारकर हत्या
सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद
IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?
CG Transfer : लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी,देखिए पूरी डिटेल