स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 लड़कियों समेत 10 की गिरफ़्तारी
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में देह व्यापार का धंधा चरम पर है. पिछले दिनों राजधानी भोपाल के स्पा और मसाज सेंटरों में क्राइम ब्रांच की छापेमारी के दौरान पकड़े गए सेक्स रैकेट के मामलों में कार्रवाई जारी है, अब ग्वालियर स्थित एक मसाज सेंटर पर पुलिस की छापेमारी में 6 लड़कियों समेत 10 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला है. बताया जा रहा है कि पकड़ी गई लड़कियां बंगाल, दिल्ली, मथुरा, आगरा के साथ ही ग्वालियर की भी हैं. देर रात हुई इस छापेमारी के बाद अब पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. दरअसल शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर में मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार से जुड़ा मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में स्थित 'द हीलिंग हैंड मसाज थेरेपी' नाम के मसाज सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत मसाज सेंटर पर छापेमारी की. पुलिस को मिली सूचना सही पाई गई और मौके से 6 लड़कियां और 4 लड़के पकड़े गए. बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवकों में 2 ग्राहक थे, जबकि 1 मसाज सेंटर का संचालक और 1 मैनेजर है।
पुलिस को मानव तस्करी का शक
दूसरी ओर पकड़ी गई युवतियां बंगाल, दिल्ली, मथुरा, आगरा और ग्वालियर की बताई जा रही हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि मसाज सेंटर में ग्राहकों से नकद और ऑनलाइन डीलिंग होती थी। ग्राहक से 1 हजार से 5 हजार रुपए तक लिए जाते थे। पुलिस को इस मामले में मानव तस्करी का शक है। फिलहाल यूनिवर्सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनेरी हत्याकांड में दोषी को फांसी की सजा, तलवार-कुल्हाड़ी से भाजपा नेता समेत 6 की हत्या
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस में टिकट के लिए खींचतान, एक-एक सीट पर कई दावेदार
दिल्ली आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को मिली बरी
चुनाव से पहले बड़ा सियासी धमाका: ओ. पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, एम. के. स्टालिन ने किया स्वागत
संजय राउत को राहत, BJP नेता की पत्नी की मानहानि मामले में कोर्ट ने किया बरी
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बड़े बदलाव की तैयारी, 60 साल से कम उम्र के नेताओं को मिलेगा मौका
मोहन यादव पेंशनर्स पर मेहरबान, खाते में भेजे 196.72 करोड़, सागर में सौगातों की बौछार
CIMS में टाइम पर आने के निर्देश से नाराज़ डॉक्टर, 28 फरवरी को हड़ताल का अल्टीमेटम
रीवा में फिर पोस्टर वॉर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केंद्र और अनिल अंबानी से पूछा 40 हजार करोड़ का सवाल
तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 8.3% रहने का अनुमान, महंगाई में कमी और मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था मजबूत