रिटायरमेंट के साढ़े 7 साल बाद वरिष्ठ सहायक बर्खास्त
लखनऊ|कानपुर कलेक्ट्रेट के सजायाफ्ता वरिष्ठ सहायक को रिटायरमेंट के करीब साढ़े सात साल बाद जिलाधिकारी ने बर्खास्त कर दिया है। हत्या के मामले में वरिष्ठ सहायक को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। फिलहाल उसे पेंशन और ग्रेच्युटी भी अब नहीं मिलेगी। कानपुर जिले में सेवानिवृत्ति के बाद बर्खास्तगी का यह पहला मामला है। प्रशासन अब हाईकोर्ट में चल रहे मामले में बर्खास्तगी की जानकारी देगा।कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक मलखान सिंह एआरके के पद पर अभिलेखागार में तैनात था। उसके खिलाफ 2012 में शिवराजपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। 2014 में मलखान सिंह को निलंबित करके विभागीय कार्रवाई चलाई गई। इसी बीच जमानत पर छूटकर आने के बाद मलखान सिंह को बहाल कर दिया गया। उसकी जांच पर किसी ने निर्णय नहीं लिया। 2017 में मलखान सिंह को हत्या के मामले में सजा सुना दी गई। उसे जेल भेज दिया गया। सजा के आदेश के बाद 23 जून 2018 को मलखान सिंह को फिर से निलंबित करके जांच तत्कालीन एसीएम चतुर्थ को दे दी गई।जेल में रहते हुए मलखान सिंह 31 जुलाई 2018 को सेवानिवृत्त हो गया। इसके बाद उसके द्वारा उच्च न्यायालय में अपील दायर की गई, जिसमें 18 मई 2023 को जमानत मिल गई। इसी बीच हाईकोर्ट में अर्जी देकर मलखान सिंह ने पेंशन, ग्रेच्युटी की मांग की। इसकी सुनवाई करते हुए डीएम ने दोष सिद्ध की तारीख से वरिष्ठ सहायक को बर्खास्त कर दिया है। इस मामले में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोषसिद्ध की तारीख से वरिष्ठ सहायक मलखान सिंह को बर्खास्त किया गया है। उसको पेंशन-ग्रेच्युटी नहीं मिलेगी।
सतुआ बाबा का जलवा है, काफिले में करोड़ों की गाड़ी, डिफेंडर के बाद आई Porsche कार
मामले को दबाए रहे अफसर, चलती रही जांच
23 जून 2018 को दोबारा मलखान सिंह को निलंबित करते हुए जांच एसीएम चतुर्थ को दी गई। अगले महीने मलखान सिंह सेवानिवृत्त हो गया। इसके बावजूद आठ साल तक मलखान सिंह की जांच दबी रही। अफसर भी मामले को दबाए रहे। जब हाईकोर्ट में मलखान सिंह ने पेंशन और ग्रेच्युटी मांगी के लिए याचिका दाखिल की तो अफसर दोबारा सक्रिय हो गए। शासन की अनुमति से मलखान को बर्खास्त किया गया। अभी तक मामले को दबाए हुए अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि उसको पहले ही दोषसिद्ध की तारीख से बर्खास्त हो जाना चाहिए था।

जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह