प्रभारी सचिव ने किया सुशासन तिहार एवं राजस्व पखवाड़ा का निरीक्षण
रायपुर: सुशासन तिहार के दूसरे दिन कोंडागांव जिले में आवेदन प्राप्त करने का सिलसिला जारी है। जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने आज जिला कार्यालय कोंडागांव में रखे समाधान पेटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अब तक प्राप्त आवेदनों और मांगों की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत मौजूद थे। प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत मसौरा में सुशासन तिहार और राजस्व पखवाड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व पखवाड़ा में प्राप्त प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समुचित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही सुशासन तिहार के तहत समाधान पेटी में आवास योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य मांगों और शिकायतों के प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों को पावती अनिवार्य रूप से प्रदान करें। साथ ही जो लोग आवेदन नहीं लिख सकते हैं उनकी मदद करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा भी की और उनकी समस्याएं भी जानी। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा सुशासन तिहार की पहल शुरू की गई है। आप सभी अपनी समस्याएं आवेदन में लिखकर समाधान पेटी में डालें। समस्याओं का निराकरण अवश्य होगा।
स्व-सहायता समूह के सदस्यों से की चर्चा
प्रभारी सचिव ने गांव की स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की तथा उनके द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। बीसी सखी श्रीमती सीमा मरकाम ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने कृषि कार्य शुरू किया तथा आज वे लखपति दीदी हैं।
निर्माणाधीन बायपास सड़क को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश
इससे पूर्व प्रभारी सचिव ने कोण्डागांव शहर के निर्माणाधीन बायपास सड़क का भी निरीक्षण किया तथा लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था