राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वचालित अग्निशामक, हाइड्रॉलिक लिफ्ट, पेरिस्कोप एवं भूकंप विरोधी स्ट्रक्चर का मॉडल प्रदर्शित किया गया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं को चंद्रशेखर वेंकट रमन के शोध कार्यों एवं उनके जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट मॉडल के लिए पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष मैकेनिकल डॉ. शैलेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी हितेश देवांगन, व्याख्याता अरुण कुमार देवांगन एवं गुलशन ठाकुर सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार