सौरभ सिंह हत्याकांड: आरोपी मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट होगा
उत्तर प्रदेश के मेरठ का सौरभ सिंह हत्याकांड अभी भी सुर्खियों में है. इस केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. फिलहाल, हत्याकांड के दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल 14 दिन न्यायिक हिरासत में हैं. दोनों ने अपना पक्ष रखने के लिए सरकारी वकील की मांग की है. इसी के साथ मुस्कान का अब प्रेग्नेंसी टेस्ट भी किया जाएगा.
पुलिस की मानें तो साहिल और मुस्कान की ओर से सरकारी वकील की मां वाला पत्र आज आगे पेश किया जाएगा. पहले मुस्कान ने सरकारी वकील की मांग की थी, जिसके बाद साहिल ने भी सरकारी वकील की मांग की है. पुलिस ने बताया- जेल में जाने के बाद से मुस्कान और साहिल को नशे की आदत होने के कारण परेशानियां हो रही हैं. दोनों की नशे की लत छुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही साथ दोनों की कई जांच भी की जा रही हैं.
मुस्कान की प्रेग्नेंसी की भी जांच कराई जाएगी. वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि कोई भी महिला कैदी जेल में आती है तो उसकी जांचे होती है. ऐसे ही मुस्कान की भी प्रेग्नेंसी की जांच करवाई जानी है जो कि 7 दिन बाद होगी.
हिमाचल लेकर जा सकती है पुलिस
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस साहिल और मुस्कान को रिमांड पर लेने की भी तैयारी कर रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस को अभी मुस्कान और साहिल से कुछ और भी पूछताछ करनी है, साहिल की तंत्र क्रिया के बारे में भी अभी पुलिस पूछताछ करना चाहती है. इसके इलावा पुलिस दोनों को संभतः हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कसोल भी लेकर जा सकती है.
17 मार्च को वापस लौटे मेरठ
सौरभ राजपूत का मर्चेंट नेवी का पूर्व अधिकारी था. उसकी पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर 4 मार्च को सौरभी की हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद दोनों ने उसके शव के टुकड़े करके उन्हें ड्रम में डाल दिया और ड्रम में सीमेंट भरकर उसे सील कर दिया. मर्डर करने के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए और 17 मार्च को वापस मेरठ लौट आए. जब हत्याकांड का खुलासा हुआ को पूरे देश में यह खबर फैल गई. पुलिस ने जल्द ही मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में जांच जारी है.

'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला
इस्तीफे की मांग पर विपक्ष अडिग, सरकार ने दी चर्चा की चुनौती
शास्त्री की ड्रीम वनडे XI में एंडरसन और जहीर को नहीं मिली जगह, कप्तानी पर भी बड़ा फैसला