ऋचा की अचानक बीमारी से टूट गए थे संजय: प्रिया दत्त
मुंबई । हाल ही में बालीवुड एक्टर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने इंटरव्यू में बताया कि ऋचा की अचानक बीमारी और फिर निधन से संजय पूरी तरह से टूट गए थे। उन्होंने कहा कि संजय की जिंदगी में कभी स्थिरता नहीं रही और यह हादसा उनके लिए एक बहुत बड़ा झटका था।
प्रिया ने कहा, “कम उम्र में ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का पता चलना और फिर ऋचा का निधन हो जाना, यह मेरे भाई के लिए बहुत ही कठिन अनुभव था। वह समय हमारे परिवार के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा।” उन्होंने आगे कहा कि जब तक आप किसी और के दर्द को नहीं देखते, तब तक अपनी परेशानियां सबसे बड़ी लगती हैं। लेकिन भगवान की कृपा से वे हर मुसीबत से मजबूत होकर उभरे हैं। संजय की जुझारू प्रवृत्ति को लेकर प्रिया ने बताया कि वह उन लोगों में से हैं जो किसी भी मुश्किल को अपने ढंग से स्वीकार करते हैं। वह ज्यादा देर तक निराश नहीं रहते और हमेशा एक नई ऊर्जा के साथ वापस लौटते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संजय और ऋचा की शादी 1987 में अमेरिका में हुई थी और महज दो साल में ऋचा को ब्रेन ट्यूमर का पता चला। इलाज के दौरान न्यूयॉर्क में उनका निधन हो गया। वर्षों बाद, संजय ने 2008 में मान्यता दत्त से शादी की और अब वे दो जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा के पिता हैं। संजय की ये कहानी इस बात की मिसाल है कि कैसे इंसान गहरे दुखों से भी उबरकर जीवन में आगे बढ़ सकता है।
बता दें कि संजय दत्त अपने दमदार अभिनय और शानदार फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा उतार-चढ़ाव से भरी रही। संजय दत्त की जिंदगी का सबसे दुखद दौर तब आया जब उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा महज 32 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर के कारण दुनिया से चली गईं। इस हादसे ने न सिर्फ संजय को तोड़ दिया बल्कि उनके परिवार को भी गहरा असर पहुंचाया।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रति माह प्रदान की जाने वाली राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाभार्थियों के खातों में अंतरित की गई।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह