साहिल जैन ने 49.6 किलोग्राम सोने को खपाने में रान्या की मदद की
दिल्ली। जौहरी साहिल सकारिया जैन ने कन्नड़ अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रन्या राव को तस्करी के 49.6 किलोग्राम सोने को खपाने में मदद की थी। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सोने की कीमत 40.14 करोड़ रुपए आंकी गई है। डीआरआई की रिमांड नोट के मुताबिक साहिल जैन ने न केवल इस अवैध लेनदेन को अंजाम देने में मदद की, बल्कि तस्करी की कमाई का हवाला के जरिए अंतरण करने में भी मदद की।
साहिल जैन को सोने की तस्करी में रन्या राव की मदद करने को लेकर 26 मार्च को गिरफ्तार किया था और उसे 7 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीआरआई ने कहा कि ऐसा लगता है कि साहिल जैन ने रन्या की करीब 49.6 किलोग्राम सोने को खपाने में मदद की है। जैन ने यह भी स्वीकार किया है कि उसने हवाला के जरिए दुबई में 38,39,97,000 रुपए और बेंगलुरु में 1,73,61,787 रुपए की धनराशि भेजने में रन्या की मदद की थी।
डीआरआई ने कहा कि साहिल जैन ने प्रत्येक लेनदेन के लिए 55 हजार रुपए का कमीशन लिया है। साहिल जैन के दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप से मिले सबूतों से पता चलता है कि उसने रन्या राव द्वारा भारत में सोने की तस्करी में अहम भूमिका निभाई है। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2025 में जैन ने रन्या राव को 14.568 किलोग्राम सोने को खपाने और 11.01 करोड़ रुपए हवाला के जरिए दुबई भेजने में मदद की। इसके अलावा, उसने बेंगलुरु में 55 लाख रुपए स्थानांतरित करने की बात भी स्वीकार की है।
फरवरी में साहिल जैन ने रन्या राव को 13.433 किलोग्राम सोने को खपाने में मदद की। इस महीने उसने 11.25 करोड़ रुपए हवाला के जरिए दुबई भेजे और 55.81 लाख रुपए रन्या को बेंगलुरु में दिए थे। रन्या को 3 मार्च को दुबई से लौटने के बाद केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था। वह कर्नाटक में डीजीपी रैंक के एक अधिकारी की बेटी है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल