धार जिले के बदनावर में PWD के SDO संजय कुमार जैन सेवानिवृत्त

उत्कृष्ट कार्य और गुणवत्ता सड़क निर्माण के लिए किया गया सम्मान

नागदा में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों, पत्रकारों और परिजनों ने दी शुभकामनाएं

धार।  मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पद पर पदस्थ रहे संजय कुमार जैन के सेवानिवृत्त होने पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम नागदा के एक निजी गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकार साथियों और परिवारजनों ने उपस्थित होकर उनके लंबे और सफल सेवाकाल को याद किया।
संजय जैन को उनके उत्कृष्ट कार्य, ईमानदारी और गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण में अहम भूमिका के लिए विशेष रूप से सराहा गया। 

आप भी देखिए सेवानिवृत हुए संजय कुमार जैन पर हमारी ख़ास रिपोर्ट 

धार जिले के बदनावर में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पद पर पदस्थ रहे संजय कुमार जैन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय और भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया… ग्राम नागदा के एक निजी गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार साथी और परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे संजय कुमार जैन ने अपने लंबे सेवाकाल में लोक निर्माण विभाग में रहते हुए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को अंजाम दिया खासकर क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण और समय पर कार्य पूर्ण करने की उनकी कार्यशैली को हमेशा सराहा गया उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी क्षेत्र की पहचान बने हुए हैं

कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुईं… उन्होंने सेवानिवृत्त एसडीओ संजय कुमार जैन के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान ईमानदारी, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है सावित्री ठाकुर ने उनके सरल और मिलनसार व्यवहार की भी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे अधिकारी विभाग की पहचान होते हैं। लोक इस दौरान मंच से वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि संजय जैन ने हमेशा ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया संजय जैन के व्यक्तित्व की बात करें तो वे न केवल एक कुशल अधिकारी रहे, बल्कि एक सरल, मिलनसार और सहयोगी इंसान के रूप में भी सबके दिलों में अपनी अलग जगह बना गए उनके व्यवहार और कार्यशैली ने विभाग के हर कर्मचारी को प्रभावित किया सेवाकाल के दौरान कई चुनौतियां और उतार-चढ़ाव भी आए  लेकिन हर परिस्थिति में उन्होंने धैर्य और दृढ़ता के साथ अपने कर्तव्यों को निभाया यही वजह है कि वे अपने साथियों के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरे पत्रकार साथियों और मित्रों ने भी इस अवसर पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं सभी ने उनके साथ बिताए गए पलों को याद किया और उनके अनुभवों को विभाग की अमूल्य धरोहर बताया कार्यक्रम के अंत में संजय कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है  उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और सभी साथियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया भावुक माहौल के बीच सभी ने उनके उज्जवल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी और इसी के साथ एक सफल और प्रेरणादायक सेवाकाल का गौरवपूर्ण समापन हुआ