अब ‘लेट-लतीफी’ नहीं चलेगी! दिल्ली में बदला सरकारी दफ्तरों का रिपोर्टिंग टाइम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में काम काज का समय बदल गया है. अब तक दिल्ली में सुबह 10 बजे से शाम के साढ़े छह बजे तक दफ्तरों में काम काज होता था, लेकिन अब सभी कर्मचारियों को साढ़े नौ बजे दफ्तर पहुंचना होगा. वहीं शाम को छह बजे तक राजकीय कार्यों का निस्तारण करना होगा. इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आदेश जारी कर दिया है.
इस आदेश में उन्होंने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के ड्यूटी ऑवर को चेंज कर दिया है. इस आदेश में उन्होंने दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के ड्यूटी ऑवर में बदलाव करते हुए सुबह नौ बजे से शाम को साढ़े पांच बजे तक कर दिया है. अब तक दिल्ली नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी सुबह साढ़े बजे ड्यूटी पर आते थे और शाम को पांच बजे तक सरकारी कार्यों का निष्पादन करते थे.
प्रदूषण के चलते बदला था समय
अब एलजी ने उनके ड्यूटी ऑवर को आधे घंटे आगे बढ़ा दिया है. बताया जा रहा है कि एलजी ने यह फैसला दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होने के चलते लिया है. जानकारी के मुताबिक छह महीने दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री आतिशी ने ऑफिस टाइम में बदलाव के आदेश दिए थे. इसके पीछे उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को मुख्य कारण बताया था.
सड़कों पर ट्रैफिक कम करना था उद्देश्य
उन्होंने ऑफिस टाइम में बदलाव के लिए तर्क दिया था कि इससे सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. इस क्रम में उन्होंने एमसीडी के अधिकारियों-कर्मचारियों का समय सुबह 8:30 से शाम 5 बजे किया था. वहीं केंद्र सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे कर दिया था. इसी प्रकार दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए दफ्तर का समय दस बजे से शाम 6.30 तक किया था.

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रति माह प्रदान की जाने वाली राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाभार्थियों के खातों में अंतरित की गई।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह