रेखा गुप्ता का बयान, दिल्ली में राम राज्य की स्थापना की जाएगी
देश की राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि दिल्ली में अब तक की गई तुष्टिकरण की राजनीति पर लक्ष्मण रेखा खींची जाएगी और यहां राम राज्य की स्थापना की जाएगी, जिससे सभी की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित हो सकेगी.
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की बीजेपी सरकार लोगों की कल्पना के अनुरूप राम राज्य की अवधारणा को साकार करेगी. मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में जो तुष्टिकरण की राजनीति हो रही थी उस पर एक लक्ष्मण रेखा खींची जाएगी और अब संतुष्टिकरण की राजनीति होगी.
अब राम राज्य आएगा और हर बच्चा मुस्कुराएगा
उन्होंने कहा कि दिल्ली को वे सभी अधिकार दिए जाएंगे जिनकी वह हकदार है. रेखा गुप्ता ने कहा कि अब राम राज्य आएगा और हर बच्चा मुस्कुराएगा. हर युवा को नयी दिशा मिलेगी और हर महिला समृद्ध होगी. उन्होंने कहा कि रामनवमी एक महत्वपूर्ण अवसर है. पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाखों लोगों की इच्छा पूरी की.
अरविंद केजरीवाल को जवाब देना होगा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहाकि 10 साल में जहां-जहां कमी रही, उसका जवाब तो अरविंद केजरीवाल को देना ही होगा. शीशमहल पर सीएम ने कहा कि जनता का पैसा जो लगा है, हमारी कोशिश है कि उसका बेस्ट उपयोग किया जाए. शीश महल खोले जाने के सवाल पर सीएम रेखा ने कहा कि हम अभी इसे देख रहे हैं कि कैसे इसका इस्तेमाल किया जाए. सीएम ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी उनके पास कोई काम नहीं है, इसलिए वो हमारे संकल्प पत्र को लगातार पढ़ते हैं.
आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
सीएम ने कहा कि आज मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि पिछले 10 साल में जितने वादे किए थे, उसमें से कुछ पूरे हो पाएं? दिल्ली की जनता पूछ रही है कि वाई-फाई आ जाएगा क्या? 2018 से पहले प्रोविजनल सर्टिफिकेट बांटे थे, क्या वो मिल गए? लोगों को क्या मकान देने का वादा किया था क्या लोगों को मकान दिए? यमुना साफ करने का वादा किया था क्या यमुना साफ हो पाई? क्या कूड़े के पहाड़ हटा पाए?

RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव