रमेश पहलवान की AAP में फिर से एंट्री, कस्तूरबा नगर से मिला टिकट
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने कस्तूरबा नगर से रमेश पहलवान को टिकट दिया है. AAP ने रविवार प्रेस कॉन्फ्रेंस की और BJP नेता रमेश पहलवान अपनी पत्नी कुसुमलता के साथ BJP का दामन छोड़ कर AAP में शामिल हुए थे. इधर वो पार्टी में शामिल हुए, उधर पार्टी ने उन्हें टिकट दे दिया है. AAP ने अपनी बची हुई सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में 38 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. चौथी लिस्ट में ऐलान किया गया है कि नई दिल्ली से केजरीवाल और कालका विधानसभा क्षेत्र से सीएम आतिशी चुनाव लड़ेंगी.
कौन हैं रमेश पहलवान?
रमेश पहलवान का AAP से पुराना नाता रहा है. साल 2012 में AAP का गठन हुआ था और साल 2013 में रमेश पहलवान ने AAP ज्वाइन की थी. साल 2013 से 2017 तक वो पार्टी का हिस्सा रहे. पूरे 4 साल तक पार्टी में रहने के बाद उन्होंने AAP छोड़ दी थी और BJP में शामिल हो गए थे. आज 7 साल बाद उनकी घर वापसी हुई है. हालांकि, आज घर वापसी करने के फौरन बाद आप ने उन पर भरोसा जताया है और उन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र कस्तूरबा नगर से मैदान में उतारा है. रेसलिंग और स्पोर्ट्स के क्षेत्र में रमेश पहलवान काफी आगे रहे हैं और उन्होंने अहम रोल निभाया है. वो रेसलिंग और स्पोर्ट्स से जुड़ी कई संस्थाओं के अध्यक्ष और सदस्य भी हैं.
टिकट देने का किया इशारा
अरविंद केजरीवाल ने रमेश पहलवान और पत्नी कुसुमलता को पार्टी में शामिल करते समय उन्हें टिकट देने का इशारा किया था. केजरीवाल ने कहा था, मुझे बड़ी खुशी हो रही है कि रेमश पहलवान और कुसुमलता AAP ज्वाइन कर रहे हैं. आप अगर उस इलाके के लोगों से पूछे तो आपको पता चलेगा कि रमेश जी और कुसुमलता जी किस तरह से 24 घंटे अपने लोगों के बीच में रहते हैं. किसी का भी सुख-दुख हो, छोटे से छोटे व्यक्ति का सुख-दुख हो, हर एक के सुख-दुख में यह सबसे आगे रहते हैं. दिल्ली के स्तर पर इन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई है.
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में हुआ सुधार
मेरी आज दोबारा घर वापसी हो रही है, मैं दोबारा से घर वापसी कर रहा हूं, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आने के बाद दिल्ली में बहुत सुधार हुआ है, चाहे स्वास्थ, शिक्षा की बात हो, मुफ्त बिजली-पानी की बात हो, इनकी नीतियों को देखते हुए, इनके आदर्शों पर चलते हुए मैं इस पार्टी में दोबारा आया हूं. क्षेत्र की सेवा करेंगे.
मदन लाल का काटा टिकट
AAP ने इस सीट से मदन लाल का टिकट काट दिया है. मदन लाल ने कस्तूरबा नगर निर्वाचन क्षेत्र से साल 2020 में जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार पार्टी ने रमेश पहलवान को टिकट दे दिया है. मदन लाल साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं. वह कस्तूरबा नगर विधानसभा से तीन बार विधायक हैं, उन्होंने 2013, 2015 और 2020 में AAP के टिकट पर लगातार तीन चुनाव जीते, लेकिन पार्टी ने अब तीन बार के विधायक को टिकट न देकर घर वापसी करने वाले रमेश पहलवान को मैदान में उतारा है.

टैरिफ अवैध तो अब क्या: बौखलाए ट्रंप ने दुनियाभर पर लगाए अतरिक्त शुल्क, भारत को राहत या कुछ और? समझिए पूरा खेल
ग्वालियर में परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी, 2 घंटे में 3 बार बदले गए प्रश्नपत्र
Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
फरीदाबाद में 12 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला की गोली मारकर हत्या
सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद
IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?
CG Transfer : लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी,देखिए पूरी डिटेल