राम गोपाल वर्मा के विवादित कमेंट से सोशल मीडिया में बवाल
मुंबई । फिल्म वार 2 के टीजर पर राम गोपाल वर्मा का एक विवादित कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर रिलीज हुए इस टीजर में कियारा आडवाणी का बिकीनी लुक दिखाया गया है, जिसमें वह येलो कलर की बिकीनी पहने नजर आईं। इसी बैक से उनकी बिकीनी वाली एक फोटो को शेयर करते हुए राम गोपाल ने ऐसा कमेंट किया जो लोगों को नागवार गुजरा।
कमेंट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने राम गोपाल वर्मा की कड़ी आलोचना की और कई ने उन्हें ठरकी तक कह डाला। ट्रोलिंग बढ़ने पर राम गोपाल ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट रेडिट और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं, जिससे विवाद और भी ज्यादा हवा में गया। सोशल मीडिया पर लोग राम गोपाल की इस हरकत को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें पॉर्नहब और ट्विटर के बीच फर्क समझ में नहीं आता। किसी ने कहा कि शायद आज उन्होंने ज्यादा शराब पी रखी है। कई यूजर्स ने सीधे तौर पर उन्हें ठरकी और बुड्ढा ठहराया। कुछ ने कहा कि राम गोपाल वर्मा हमेशा खुल्लमखुल्ला बोलते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड की एक्ट्रेस के बारे में बहुत ओपनली कमेंट कर के हद पार कर दी।
राम गोपाल वर्मा के इस पोस्ट ने न केवल उनके फैंस को हैरान किया है बल्कि बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी निंदा हो रही है। वार 2 का टीजर फिलहाल खूब चर्चा में है, लेकिन राम गोपाल के इस विवादित ट्वीट ने इसे एक अलग ही दिशा दे दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में राम गोपाल वर्मा क्या प्रतिक्रिया देते हैं और सोशल मीडिया पर उनका अगला कदम क्या होगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रति माह प्रदान की जाने वाली राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाभार्थियों के खातों में अंतरित की गई।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल