पोस्ट ऑफिस में ₹2,00,000 निवेश पर पाएं ₹29,776 का फिक्स ब्याज, जानें फायदे
Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर अपने ग्राहकों को डाक सेवाओं के साथ-साथ तमाम बैंकिंग सेवाएं भी मुहैया कराता है। डाकघर में निवेश योजनाओं के साथ-साथ बचत खाते, आरडी और एफडी जैसी बचत योजनाओं में भी खाता खुलवाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस में बचत योजनाओं के तहत खाता खुलवाने पर आपको न सिर्फ बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है बल्कि यहां आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित भी रहता है। पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम ऐसी भी है, जिसमें आप 2 लाख रुपये जमा कर 29,776 रुपये का फिक्स ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में 2 साल की टीडी पर मिल रहा है 7% का ब्याज
जिस तरह देश के तमाम बैंक अपने ग्राहकों के लिए एफडी (फिक्स्ड डिपोजिट) खाते खोलते हैं, उसी तरह, पोस्ट ऑफिस भी अपने ग्राहकों के लिए टीडी (टाइम डिपोजिट) खाते खोलता है। पोस्ट ऑफिस का टीडी , बिल्कुल बैंकों के एफडी खाते की तरह ही होता है। पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए टीडी खाते खोलने की सुविधा प्रदान करता है। केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाला पोस्ट ऑफिस टीडी खातों पर 6.9 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस में 2 साल की टीडी पर 7.0 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।
2 लाख रुपये जमा करें तो मैच्यॉरिटी पर मिलेंगे कुल 2,29,776 रुपये
पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में देश का कोई भी नागरिक खाता खुलवा सकता है। टीडी खाते में आप कम से कम 1000 रुपये जमा कर सकते हैं, जबकि इसमें अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है। ग्राहक अपनी मर्जी के हिसाब से इसमें जितना मर्जी, उतना पैसा जमा करा सकता है। पोस्ट ऑफिस में 2 साल की टीडी में अगर 2 लाख रुपये जमा किए जाएं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,29,776 रुपये मिलेंगे, जिसमें 29,776 रुपये का शुद्ध और फिक्स शामिल है। टीडी खाता खुलवाने के साथ ही आपको ये मालूम चल जाता है कि मैच्यॉरिटी पर आपको कुल कितने रुपये मिलेंगे। डाकघर में टीडी खाता खुलवाने के लिए आपके पास डाकघर का ही बचत खाता होना जरूरी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रति माह प्रदान की जाने वाली राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाभार्थियों के खातों में अंतरित की गई।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल