क्रिसमस रात सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक की मौत
दुर्ग। जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में क्रिसमस की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक उपेंद्र तिवारी की मौत हो गई। उपेंद्र तिवारी दुर्ग आईजी ऑफिस में पदस्थ थे और बुधवार रात ड्यूटी से घर लौटते समय उनकी बाइक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने के बाद सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची, और तब तक 112 और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच चुकी थीं। घायल अवस्था में उपेंद्र तिवारी को बेहोशी की हालत में चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में उनके शव को दुर्ग स्थित मरचुरी में भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि उपेंद्र तिवारी बाइक (CG 07 AW 2208) से बुधवार रात अपने घर की ओर लौट रहे थे। जब वह मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित अपने घर के पास पहुंचे, तब उनकी बाइक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गई और वह नाली में गिर गए। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। यह हादसा एक महीने में दूसरा मामला है, जब एक पुलिसकर्मी सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुका है। इससे पहले 14 दिसंबर को धमतरी में आरक्षक केशव मुरारी की भी दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जब वह हाइवा वाहन की चपेट में आ गए थे। पुलिस प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार