पाकिस्तानी फाइटर जेट ने बगराम एयरबेस पर की बमबारी, तालिबान से तेज हुई लड़ाई
काबुल। पाकिस्तानी वायु सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी फाइटर जेट ने काबुल के बाहरी इलाके में स्थित बगराम एयरबेस पर बमबारी की है। मीडिया रिपोर्ट में बताया कि रविवार सुबह काबुल में जोरदार धमाकों के बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी। तालिबान शासन ने कहा कि वह पाकिस्तानी फाइटर जेट पर फायरिंग कर रहा है। यह घटना ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमला जारी है। इस बीच अफगानिस्तान की तालिबान सेना और पाकिस्तान के बीच लड़ाई तेज हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान में सरकारी ठिकानों पर हमले किए हैं। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है। हालांकि वह इन आरोपों से इनकार करता रहा है। अफगान शहरों पर हमलों के बाद तालिबान के अधिकारियों ने इसे खुली जंग बताया है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने काबुल के साथ ही तालिबान नेतृत्व के गढ़ कंधार और कई दूसरी जगहों पर भी हमले किए। ये हमले इस्लामाबाद का अफगानिस्तान की सत्ता पर पहला सीधा हमला था। पाकिस्तानी हमलों के जवाब में तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को दावा किया था कि पिछले दो दिनों की कार्रवाई में उसने पाकिस्तान के 110 सैनिकों को मार गिराया और 68 घायल हुए हैं।
एक बयान में तालिबान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने पाकिस्तानी सैनिकों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन किया है और 27 मिलिट्री पोस्ट पर कब्जा कर लिया है। इसने यह भी दावा किया कि तालिबान के ड्रोन ने पाकिस्तान के अंदर मिलिट्री सुविधाओं को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने अपने दावे में तालिबान को भारी नुकसान पहुंचाने की बात कही है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया कि इस्लामाबाद के मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने के बाद 331 तालिबान सदस्य मारे गए हैं। शनिवार को एक पोस्ट में तरार ने कहा कि 104 तालिबानी चौकियों को नष्ट कर दिया और 22 पर कब्जा कर लिया गया है।

'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब
वांगचुक के आंदोलन पर सियासत तेज, संजय राउत ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण
सोनम वांगचुक के फैसले पर RSS का बयान, CJP को लेकर उठाए सवाल
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लौटेगा छात्रों का भरोसा? शिक्षा संकट पर बड़ी बहस
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल