खाकी का मानवीय चेहरा: DCP शशांक ने सड़क हादसे में घायल दो लोगों को बचाकर पेश की मिसाल
दिल्ली के डीसीपी शशांक जायसवाल ने एक बार फिर सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों की जान बचाई. शशांक जायसवाल डीसीपी ट्रैफिक हैं. वो आईआईएम में लेक्चर देने के बाद दिल्ली वापस लौटे और देर रात तकरीबन तीन बजे अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने वसंत कुंज के पास डंपर के एक्सीडेंट में दो लोगों को फंसे हुए देखा.
इसके बाद डीसीपी शशांक जायसवाल ने फौरन अपनी गाड़ी रुकवाई. फिर उन्होंने फंसे हुए लोगों को डंपर से खुद ही बाहर निकाला और वसंत कुंज में नजदीकी फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया. दोनों घायलों की हालत काफी गंभीर थी. एक घायल की दाहिनी आंख बाहर आ गई थी. फोर्टिस अस्पताल से उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया, जहां जान बचाने के लिए तुरंत उनकी सर्जरी शुरू की गई.
डीसीपी ने खुद की पीसीआर कॉल
इसके बाद डीसीपी शशांक जायसवाल ने खुद पीसीआर कॉल की. फिर सुबह तकरीबन 5:30 बजे तक पुलिस के आने तक वह अस्पताल में ही रहे और डॉक्टरों से लगातार ऑपरेशन को लेकर संपर्क किया. घायलों की पहचान जगदीश और दिनेश के तौर पर हुई, जो गाजीपुर के रहने वाले हैं और डंपर चलाते हैं. डॉक्टरों ने फिलहाल ऑपरेशन कर दिया है.
इससे पहले भी बचाई थी शख्स की जान
हालांकि दिलवालों की दिल्ली में अमूमन देखा गया है कि सड़क पर घायल पड़े शख्स की मदद करने कोई नहीं आता, लेकिन डीसीपी शशांक जायसवाल के साथ यह चौथा मामला है, जब उन्होंने अपनी गाड़ी रोककर घायलों की मदद की. फिर अपनी ही गाड़ी में घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई. इससे पहले भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए शख्स की सीपीआर देकर शशांक जायसवाल ने जान बचाई थी. इस साहसिक कार्य के लिए उनकी काफी सराहना की गई थी.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला