मर्डर केस में नया मोड़: मास्टमाइंड सोनम ने मेघालय को घसीटा बदनामी में
इंदौर : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून ट्रिप के दौरान शिलांग में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा कराई गई हत्या के मामले की सारी परतें खुल चुकी हैं. हत्या के आरोप में सोनम रघुवंशी, उसका प्रेमी राज कुशवाहा और 3 सुपारी किलर को गिरफ्तार कर मेघालय पुलिस लेकर शिलांग पहुंच चुकी है. वहां पर आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस ठोस सबूतों को जुटाएगी. इधर, राजा की डेडबॉडी मिलने के बाद जब तक सोनम रघुवंशी गायब रही, तब तक शिलांग पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए जाते रहे. सीबीआई जांच की मांग लगातार की गई.
राजा रघुवंशी के भाई ने मेघालय सरकार से माफी मांगी
अब राजा रघुवंशी के परिजनों ने इस बात पर खेद प्रकट कर माफी मांगी है कि इस कांड की असली सूत्रधार तो सोनम रघुवंशी निकली, नाहक ही मेघालय जैसे राज्य को बदनाम करने की कोशिश की गई. राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, "हम मेघालय के सीएम और राज्य की पूरी जनता से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगना चाहते हैं. इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी होगी. सोनम की मां से भी पूछताछ होनी चाहिए. वह बहुत सी बातें जानती है, जो वह छिपा रही हैं. उसकी मां शुरू से ही झूठ बोल रही है. मामले के अन्य पहलुओं को उजागर करने के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए.
इधर, इंदौर पुलिस के एडीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया का कहना है, "इंदौर पुलिस की मदद शिलांग पुलिस ने मांगी थी. शिलांग पुलिस की टीम 7 जून से यहीं है. अब वे शिलांग पहुंच चुके हैं. इंदौर से जुड़े 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा शिलांग पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच को किसी भी तरह का इनपुट नहीं दिया. उन 4 नामों के अलावा इस मामले में कोई नाम सामने नहीं आया है. अगर शिलांग पुलिस आगे कोई मदद मांगती है तो इंदौर पुलिस जांच में मदद करेगी."

कमलनाथ के बयान पर भाजपा का तंज, राहुल गांधी पर निशाना
भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
एमपी के 1.5 लाख शिक्षकों को बड़ी राहत, चौथी क्रमोन्नति मंजूर
मैहर में ड्यूटी पर पुलिस जवान का अनोखा अंदाज, माता भक्ति में झूमे
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
‘बच्चा चोर’ की अफवाह, महिला को बनाया बंधक
रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन