नरोत्तम मिश्रा का कमबैक? बंद कमरे की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जहां कांग्रेस, बीजेपी पर लगातार निशाना साध रही है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका भी जताई है. वहीं, बीजेपी में चर्चाओं और बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
बंद कमरे में हुई बैठक
पूर्व गृह मंत्री और दतिया से बीजेपी के पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता बढ़ गई है. साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में हार के बाद वे सक्रिय राजनीति से दूर रहे. अब बैठकों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच भोपाल में बंद कमरे में सीक्रेट बैठक हुई. इस बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई होगी।
7742 वोटों से मिली थी हार
साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में दतिया से राजेंद्र भारती को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया था. वहीं, बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतारा था. इस चुनाव में भारती को 88977 और नरोत्तम मिश्रा को 81235 वोट मिले थे. मिश्रा को 7742 वोटों से हार मिली थी।
6 महीनों में कराना होगा चुनाव
दरअसल, दिल्ली की MP-MLA कोर्ट ने दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एफडी घोटाला मामले में दोषी पाया था और तीन साल की सजा सुनाई थी. इस फैसले को चुनौती देने के लिए भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. जहां अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. इसके साथ HC ने मध्य प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. उच्च न्यायालय अपने फैसले में बदलाव नहीं करता है तो भारती अयोग्य रहेंगे और दतिया विधानसभा सीट पर 6 महीने के भीतर चुनाव कराने होंगे।

Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।
पत्रलेखा का ममता भरा अहसास: मां बनने के बाद बोलीं एक्ट्रेस— "अब मैं अपने बेस्ट वर्जन में हूँ।"