माइकल क्लार्क का बड़ा बयान, बुमराह की गेंदबाजी एक्शन को बताया ‘अवैध’
Michael Clarke: टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है. इस दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज टीम के साथ नहीं होंगे. ऐसे में जसप्रीत बुमराह का अनुभव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगा. वो इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं. लेकिन इससे ठीक कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल क्लार्क ने बुमराह की गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए उन्हें अवैध बता दिया. आखिर क्लार्क ने ऐसा क्यों कहा? चलिए जानते हैं पूरा मामला.
क्लार्क ने बुमराह को क्यों बताया अवैध?
दरअसल, IPL 2025 के बीच माइकल क्लार्क ने अपने पॉडकास्ट पर जसप्रीत बुमराह को इंटरव्यू के लिए बुलाया था. इस दौरान दोनों ने क्रिकेट से जुड़ी ढेर सारी बातें की. तभी क्लार्क ने कहा, ''150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना और क्रिकेट के मैदान पर सबसे अच्छा इंसान बनना अवैध है.'' यानि वो बुमराह के एक्शन पर सवाल खड़े नहीं कर रहे थे, बल्कि सबसे घातक और सफल गेंदबाज होने के बावजूद शांत रहने पर हैरान थे. इसलिए उन्होंने मजाक में बुमराह से ऐसी बात कही. आमतौर तेज गेंदबाज काफी आक्रामक होते हैं. विकेट लेने के बाद काफी गुस्से में जश्न भी मनाते हैं. कई बार तो बल्लेबाजों के साथ उनका झगड़ा भी हो जाता है.
हालांकि, बुमराह उन गेंदबाजों में नहीं हैं. उन्हें मैदान पर काफी शांत और अच्छे स्वभाव का क्रिकेटर माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इसके लिए उनकी तारीफ भी हुई थी. उन्होंने क्लार्क को बताया कि वो विकेट लेने के बाद ज्यादा गुस्सा क्यों नहीं दिखाते हैं. बुमराह ने कहा, ''हां, मेरे अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना है और मैं हमेशा जीतने के लिए खेलता हूं. लेकिन मैं सीमा पार नहीं करना चाहता. हर कोई एक खास तरीके से क्रिकेट खेलता है और मैं भी यही करता हूं. आपको प्रतिस्पर्धी होना चाहिए, आप अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं लेकिन इसके लिए आपको जोकर बनने की जरूरत नहीं है.''
इंग्लैंड दौरे को लेकर क्या बोले बुमराह?
दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड दौरे को मुश्किल बताया. लेकिन इस दौरान ड्यूक गेंद से हाथ आजमाने और स्विंग वाली कंडिशन में खेलने के लिए उत्सुक हैं. इसे लेकर उन्होंने क्लार्क से कहा, ''इंग्लैंड में खेलना हमेशा एक अलग चुनौती होती है. लेकिन मुझे नहीं पता कि ड्यूक्स बॉल अभी कैसे काम करता है, क्योंकि गेंद में लगातार बदलाव होते रहते हैं. लेकिन मौसम, स्विंग की स्थिति और फिर जब गेंद नरम हो जाती है, तो हमेशा एक चुनौती होती है. इसलिए मैं हमेशा इंग्लैंड में खेलने के लिए उत्सुक रहता हूं.''
बुमराह ने इंग्लैंड की आक्रामक बैटिंग स्टाइल को लेकर कहा, '' वो एक दिलचस्प अंदाज का क्रिकेट खेल रहे हैं. मैं इसे ज्यादा नहीं समझता, लेकिन एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर हम हमेशा आश्वस्त रहते हैं कि जब बल्लेबाज ज्यादा आक्रामक होते हैं, तो किसी भी दिन कोई भी विकेट ले सकता है.''

खदान के अपशिष्ट रिसाइक्लिंग के लिए पर्यावरणीय मंजूरी अनिवार्य नहीं, खनन कंपनियों को बड़ी राहत!
पूर्वोत्तर की छात्राओं ने पड़ोसी दंपती पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया
देश में बढ़ते उत्पादन के साथ ही मिलावट के मामले भी बढ़ रहे, बड़े ब्रांड भी संदेह के घेरे में
मां वैष्णो देवी भवन पर आतंकी खतरे की आशंका, दिल्ली के बाद कटरा में हाई अलर्ट
बोत्सवाना से 28 फरवरी को एमपी पहुंचेंगे आठ चीते, 2032 तक आत्मनिर्भर आबादी बनाने का लक्ष्य
Omicron 1A Housing Scheme के 90 फ्लैटों की ई-नीलामी की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
Krishna Hari की कार से टी-शर्ट और पोस्टर बरामद
Dipika Kakar Health Update: पेट में सिस्ट के कारण अस्पताल में भर्ती