मेट्रो की राह में अभी कई और बाधाएं
भोपाल । मेट्रो रूट में बाधा बन रहे भोपाल स्टेशन के सामने सरकारी जमीन पर 67 साल के कब्जे की तस्वीर 24 घंटे में बदल गई। मंगलवार को दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए यहां बची 2 बिल्डिंगों को प्रशासन ने गिराकर मलबे में बदल दिया। सोमवार से शुरू हुई कार्रवाई में यहां कुल 29 दुकानों को हटाया गया। लेकिन मेट्रो की राह में अभी कई और बाधाएं हैं, जिन्हें हटाया जाएगा।रेलवे स्टेशन के सामने मेट्रो का अंडरग्राउंड स्टेशन बनना है। इसके लिए अभी 30 प्रतिशत ही कब्जे हटाए गए हैं। यहां कुल 98 दुकानें चिह्नित की गई थीं। अभी 70 प्रतिशत कब्जे और हटना है। इसके बाद भी पु_ा मिल और बड़ा कब्रिस्तान की दीवार समेत 4 बड़ी बाधाएं हटाना अब भी प्रशासन के लिए चुनौती हैं। 67 सालों में इन दुकानों को कई बार हटाने के प्रयास हुए पर सभी नाकाम रहे।
पूरा हिस्सा मेट्रो ने कब्जे में लिया
मंगलवार को इस पूरी जमीन को लोहे के शेड से चारों तरफ से कवर कर दिया गया। मेट्रो ने इस पूरी जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। अब यहां अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने का काम शुरू हो सकेगा। यहां जमीन के ऊपर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास बनी दुकानों के संचालकों ने भी खुद ही दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन बीते एक सप्ताह से उन्हें समझाइश दे रहा है। हालांकि सोमवार तक किसी ने खुद से सामान नहीं हटाया था।

बांग्लादेश में खसरे का कहर, मृतकों की संख्या 432 पहुंची, 60 हजार से ज्यादा संक्रमित
स्कूल सेवा आयोग के विकेंद्रीकरण का फैसला, भर्ती प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता
सत्ता संभालते ही CM विजय का बड़ा फैसला, 16 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को DA का तोहफा
कान्स रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट की खूबसूरती ने खींचा सबका ध्यान
केजरीवाल-सिसोदिया ने दिल्ली बस कांड पर जताया गुस्सा
बंगाल के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
चीन का दबदबा, भारत और रूस पीछे – BRICS में दौलत का असली राजा
Sanchi Dairy का बड़ा फैसला, प्रति लीटर 2 रुपए बढ़े दाम
पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश, दूल्हों ने चुना बैलगाड़ी का सफर
ECI का बड़ा ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का तीसरा चरण शुरू