नहीं रहे मनमोहन सिंह, कांग्रेस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. आज शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था. उनके परिवार के अलावा यहां अस्पताल में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मौजूद हैं. वह दिल्ली में ही थीं.
हालांकि, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के बेलगावी में थे. वे पार्टी के अगले दो दिन के कार्यक्रम के लिए गुरुवार को ही यहां पहुंचे थे. पूर्व पीएम के निधन की खबर सुनने के बाद वे वहां से रवाना हो गए हैं और दिल्ली आ रहे हैं. इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अगले दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.
PM मोदी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में उनके साथ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक में है. साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने. उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर काम किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी. संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे. हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बड़े प्रयास किए."

एआई इम्पैक्ट समिट में हुए प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा