हमीरपुर में लव जिहाद मामले पर पुलिस का बड़ा एक्शन
आगरा|यूपी के हमीरपुर में नाबालिग किशोरी को लव जिहाद में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की। नामजद पिता-पुत्र मौलाना खान और अबान उर्फ अफ्फान के लॉज पर पुलिस ने ताला लगा दिया। उनकी आरा मशीन को भी सीज कर दिया। पुलिस एनकाउंटर में गोली से घायल मुख्य आरोपी अबान कानपुर में भर्ती है। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने अपने पिता के इसी इंडिया लॉज में किशोरी के साथ दरिंदगी की थी।गुरुवार को मुस्लिम युवक अबान के साथ हिंदू किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया था। हिन्दूवादी संगठनों ने दिनभर हंगामा-बवाल किया। थाना घेरा और मुख्य आरोपी अबान उर्फ अफ्फान के घर पर पथराव व तोड़फोड़ भी की थी। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में अबान को धर दबोचा था। पुलिस की गोली से घायल अबान को रात में ही कानपुर रेफर कर दिया गया है जबकि पिता को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।
सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार रेप का अपराध नहीं: हाईकोर्ट
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने रेप की घटना बस स्टैंड के समीप संचालित अपने पिता मौलाना खान के इंडिया लॉज में अंजाम दी थी और वहीं पर वीडियो भी बनाया। इसमें पिता का भी सहयोग रहा। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस टीम ने इंडिया लॉज खाली कराकर ताला बंद करा दिया। साथ ही लॉज में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी कब्जे में ली है। पुलिस लॉज को मुकदमे में घटना स्थल बनाकर सीज करने की तैयारी कर रही है।
सिंचाई विभाग की बंधी में खड़ा किया गया लॉज
जिस इंडिया लॉज में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर रेप किया गया। वो सिंचाई विभाग की बंधी को ध्वस्त कर बनाया गया था। इसका एक मुकदमा हाईकोर्ट में दाखिल हुआ था। हाईकोर्ट ने सरकारी बंधी पर बने सभी भवनों को ढहाने के आदेश पारित किए थे। लेकिन प्रशासन के मोहलत मांग लेने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
पिता पुलिस हिरासत में, बेटा कानपुर में भर्ती
किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाला मुख्य आरोपी अबान उर्फ अफ्फान इस वक्त कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती है। गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के पास लगने के बाद आरपार हो गई है। जबकि पुलिस ने सुबह ही आरोपी के पिता मौलाना खान को घर से गिरफ्तार कर लिया था जो कि पुलिस कस्टडी में है।

जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह