दिल्ली में पटाखे फोड़ने की अनुमति पर महुआ मोइत्रा ने जताई आपत्ति
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग के लिए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद नेताओं की प्रतिक्रिया आना भी शुरू हो गया। बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट के इस कदम का स्वागत किया है तो वहीं विपक्षी नेताओं ने शहरों में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई।
ग्रीन पटाखों को मिली अनुमति
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 18 से 20 अक्टूबर के बीच दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रीन पटाखों की बिक्री और फोड़ने की अनुमति दे दी और समय सीमा सुबह 6-7 बजे और रात 8-10 बजे तक सीमित कर दी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की अनुमति को एक "संतुलित दृष्टिकोण" बताया और बीजेपी नेताओं ने इस सहमति जताई।
क्या बोलीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
दिल्ली-NCR क्षेत्र में ग्रीन पटाखों को मंजूरी मिलने पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- लोगों को अब दिल्ली में वायु गुणवत्ता के बारे में शिकायत नहीं करनी चाहिए, क्योंकि नागरिकों द्वारा चुनी गई सरकार ने वही किया जो वह चाहती थी - पटाखों की वापसी। उन्होंने कहा, इस वर्ष वायु गुणवत्ता के बारे में शिकायत करने में समय बर्बाद न करें।

राशिफल 13 अगस्त 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर
तिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सपत्नीक हरियाली अमावस्या पर किए बाबा महाकाल के दर्शन
ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
मां के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, गोपालगंज की पारुल राय ने हासिल किया असिस्टेंट प्रोफेसर का मुकाम