CG में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, फिल्मी अंदाज में पकड़ी गई क्रेटा और डिजायर, बाहरी राज्यों से कनेक्शन
राजधानी में मध्यप्रदेश और हरियाणा-पंजाब की शराब खप रही है। इसकी तस्करी में कई गिरोह लगे हैं। सुनियोजित ढंग से राज्य के बॉर्डर से होते हुए सामान रायपुर तक पहुंच रहा है। नकली होलोग्राम बनाने में भी ऐसे ही गिरोह का हाथ है। आमानाका इलाके में शराब तस्करी गिरोह से जुड़े तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के पास से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। ये शराब मध्यप्रदेश की है।
घेराबंदी कर कार को दबोचा
पुलिस के मुताबिक, कुम्हारी की ओर से क्रेटा और शिफ्ट डिजायर कार आ रही थी। इसमें शराब होने की सूचना पर आमानाका पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों कारों की घेराबंदी करके चंदनडीह ओवरब्रिज के पास पकड़ लिया। दोनों कारों में सवार पंडरी निवासी भावेश पांडेय उर्फ लाला, सुजीत तिवारी उर्फ लाला और गुढ़ियारी के दीपेश भंसाली उर्फ दीपू को पकड़ा गया। उनकी कार की तलाशी ली गई। कार में 20 पेटी अंग्रेजी शराब थी।
ये शराब मध्यप्रदेश निर्मित है। पुलिस ने शराब के साथ क्रेटा वाहन सीजी 04 एनएल 6526 और स्वीफ्ट डिजायर सीजी 04 पीटी 7788, 5 मोबाइल फोन कुल 17 लाख का माल जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में अन्य आरोपी फरार हैं।
गांजा तस्करी के पैटर्न पर ला रहे थे शराब
आमतौर पर गांजे की बड़ी खेप के लिए तस्कर जिस वाहन में गांजा होता है, उसके लिए पायलेटिंग वाहन भी लगाते हैं। इसी तरह आरोपियों ने एक कार में शराब रखा था, तो एक कार से पायलेटिंग करते आ रहे थे।
कई आरोपी शामिल
शराब तस्करों के इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं। एमपी से शराब भेजने वाले और रायपुर में शराब मंगाने वालों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि इससे पहले भी तीनों युवक कई बार शराब ला चुके हैं। कई होटल, बार और ढाबों में सप्लाई कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आमानाका इलाके में नकली होलोग्राम बनाने का मामला भी सामने आया है। इसमें भी शराब तस्करों का ही हाथ है। मास्टर माइंड अब तक नहीं पकड़ा गया है।

कैफ से क्यों भिड़े आमिर? पाकिस्तानी क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा विवाद
धोनी, माहिका और अगस्त्य को साथ देखकर भावुक हुए हार्दिक, वीडियो वायरल
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में धुआं, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी
क्या टूटेगा 19 साल पुराना तिलिस्म? फाइनल में भारत के सामने न्यूजीलैंड
बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, शराब के नशे में युवकों ने किया हंगामा
क्या ईरान की जंग में उतरेगा पाकिस्तान? आसिम मुनीर और सऊदी रक्षा मंत्री की अहम बैठक
यूके राइडर अनुराग डोबाल फिर चर्चा में, भाई के पोस्ट से मचा हड़कंप
क्या आज होगा ईरान पर सबसे घातक हमला? जंग के बीच इस्राइल को अमेरिका से हथियार
‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी का तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया करारा जवाब