लाइट, कैमरा, एक्शन: फिल्म सिटी में शूटिंग की शुरुआत
नोएडा|यमुना सिटी। सेक्टर-21 ए स्थित फिल्म सिटी में बने सेट पर बने कूड़े के ढेर से एक युवती लुढ़कते हुए गिरती है। फिल्म सिटी में पहली बार किसी फिल्म शूट का पहला टेक पूरा होते ही फिल्म मॉम-2 के निर्माता बोनी कपूर सहित पूरी फिल्म यूनिट जमकर तालियां बजाती है। इस दृश्य की फिल्माने के साथ ही रविवार रात आठ बजे फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। करीब एक महीने से फिल्म का सेट तैयार हो रहा था। लगभग 12 दिनों तक यहां पर फिल्म की शूटिंग होगी। बताया गया है कि यह फिल्म का अंतिम शूट होगा। फिल्म सिटी में एक घर का सेट तैयार किया गया है। इसके अलावा एक बड़े कूड़े का ढेर का सेट भी तैयार किया गया है। रविवार को इसी कूड़े के ढेर पर एक युवती के गिरने का शूट किया गया है।तीन माह में स्टूडियो बनाने का काम होगा शुरू : फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के सीईओ ने बताया कि फिल्म सिटी में 3 माह में स्टूडियो बनाने का काम शुरू होगा। नवंबर से दिसंबर तक एक बड़ा स्टूडियो तैयार कर दिया जाएगा। इसके अलावा 15 माह में पूरी फिल्म सिटी में कई और स्टूडियो तैयार कर लिए जाएंगे।स्थानीय कारीगरों ने तैयार किया है लकड़ी से बना सेट : मॉम 2 फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने बताया कि सेट तैयार करने के लिए रबूपुरा और आसपास के स्थानीय कारीगर बुलाए गए थे। लकड़ी का सारा काम यही बढ़ई से कराया गया है। उन्होंने बताया की फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद या सेट हटाया नहीं जाएगा। कोई भी निर्माता यहां बिना किसी शुल्क के फिल्म सिटी के इस सेट का इस्तेमाल कर सकेगा। ब्यूरो
चार फिल्मों की होगी शूटिंग
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने बताया कि उनकी इस फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल 7-8 मार्च तक रहेगा। इसके बाद चार फिल्मों की शूटिंग भी यहीं पर की जाएगी। उनकी एक शूटिंग बैंक रॉबरी पर आधारित है। इसके लिए जल्दी ही यमुना सिटी की फिल्म सिटी के अंदर बैंक का सेट तैयार किया जाएगा। यह सेट स्थायी रूप से यहीं पर मौजूद रहेगा। जिससे भविष्य में भी होने वाली शूटिंग में इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हर्ष फायरिंग की कीमत: जश्न की गोली ने ली जान, BJP विधायक को मिली सजा
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ी ताकत
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, शिक्षिका की मौत मामले में वकील पर केस
बिहार में न्याय व्यवस्था होगी और तेज, सम्राट चौधरी सरकार का अहम फैसला
महिला के पेट पर लात मारने का आरोप, 6 माह की गर्भावस्था में जुड़वा बच्चों की मौत
घर के बाहर गोलियां चलाकर बदमाश फरार, बेटे का नाम लेकर दी धमकी
रामलला के सोने की कथित हेराफेरी! जांच में सामने आए चार्टर्ड प्लेन और ट्रेन कनेक्शन के दावे
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 13 अगस्त तक होगी कार्यवाही; राष्ट्रपति की मंजूरी