राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर वकीलों का प्रदर्शन, एलजी का पुतला जलाया
दिल्ली-एनसीआर।
दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने जिला अदालतों में चल रहे वकीलों के विरोध को समर्थन देते हुए सभी अधिवक्ताओं से ब्लैक रिबन बांधकर अदालतों में पेश होने की अपील की है।
वकील उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना द्वारा 13 अगस्त 2025 को जारी उस नोटिफिकेशन का विरोध कर रहे हैं, जिसमें पुलिस अधिकारियों को थाने से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही देने की अनुमति दी गई है। बार एसोसिएशनों का कहना है कि यह आदेश न्यायिक स्वतंत्रता और निष्पक्ष सुनवाई के खिलाफ है तथा गृह मंत्रालय के 15 जुलाई 2024 के सर्कुलर का उल्लंघन करता है।
मंगलवार को हड़ताल का चौथा दिन रहा। तीस हजारी, रोहिणी, कड़कड़डूमा, द्वारका, साकेत, राउज एवेन्यू और पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई ठप रही। जमानत याचिकाओं से लेकर गवाही और जिरह तक सभी मामले टल गए। अदालत परिसरों के बाहर वकीलों ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई।
राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर के बाहर वकीलों ने एलजी का पुतला लेकर मार्च किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स बार एसोसिएशंस ने घोषणा की है कि हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी और अदालत परिसरों के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे। नई दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव तरुण राणा ने कहा, “यह केवल वकीलों की हड़ताल नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की रक्षा के लिए आंदोलन है।”

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी