जानिए शेफाली जरीवाला केस से जुड़ी हर अपडेट
नई दिल्ली। 27 जून की रात बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर लेकर आई। 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। निधन के तुरंत बाद उनके घर पर आधी रात को पुलिस और फोरेंसिक की टीम आई और उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया।
शुक्रवार की रात को आखिर क्या-क्या हुआ था और अब तक इस मामले पर क्या-क्या अपडेट्स आ चुके हैं। चलिए आपको टाइमलाइन के जरिए शेफाली जरीवाला के डेथ केस के बारे में बताते हैं।
- एनडीटीवी के मुताबिक, रात 9:45 बजे शेफाली जरीवाला के पति और एक्टर पराग त्यागी घर पर बाइक से आए।
- पराग के घर आने के ठीक आधे घंटे यानी 10:15 बजे कार बिल्डिंग से बाहर गई।
- 10:30 बजे शेफाली जरीवाला को बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया।
- 11 बजे शेफाली जरीवाला को डॉक्टर्स के जरिए मृत घोषित कर दिया गया।
- इसके बाद 11:15 बजे शेफाली जरीवाला की डेड बॉडी को ऑटोप्सी के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया।
- 1 बजे मुंबई पुलिस को शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की सूचना मिली।
- 1:30 बजे मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम शेफाली और पराग त्यागी के घर पहुंची।
- दोस्त का कहना है कि शेफाली जरीवाला को कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
- 28 जून को शेफाली जरीवाला का मुंबई के ओशिवरा श्मशान में अंतिम संस्कार हुआ।
- 29 जून को पराग त्यागी और उनके परिवार ने शेफाली की अस्थियां विसर्जित कीं।
- ईटाइम्स के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शेफाली जरीवाला की मौत का कारण बीपी लो है।
- शेफाली जरीवाला ने घर पर सत्यनारायण की पूजा रखी थी जिसमें उनके माता-पिता भी शामिल हुए थे और उन्होंने पूजा के लिए व्रत रखा था।
- शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने पुलिस को बयान में बताया है कि फ्रिज में रखा खाना खाने के बाद उनकी पत्नी बेहोश हो गई थीं।
- सोमवार को शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आएगी।
शेफाली जरीवाला अक्षय कुमार-सलमान खान की मूवी मुझसे शादी करोगी और बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी थीं। वह अपने पति के साथ नच बलिये के दो सीजन का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी