कानपुर में मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन जल्द ही
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा. लोग मोती झील से होते हुए चुन्नीगंज से सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो से पहुंच सकेंगे. कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि सीएमआरएस की टीम से 4 से 5 अप्रैल के बीच कानपुर मेट्रो के नए रूट की एनओसी मिल जाएगी. इसके बाद कानपुर मेट्रो के दूसरे चरण का आगाज हो जाएगा. शहर के लाखों लोग जल्द ही कानपुर सेंट्रल तक का सुविधाजनक सफर कर सकेंगे. चुन्नीगंज से लेकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो का सफर 15 अप्रैल से पहले लोगों को यूपीएमआरसी उपहार के रूप में दे सकती है.
यूपीएमआरसी के अफसरों की माने तो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कानपुर में मेट्रो के दूसरे चरण का भी आगाज करेंगे. इससे पहले सीएम योगी ने चुन्नीगंज स्थित मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे. दूसरे चरण के आगाज में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत कई जानी-मानी हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहेगी.
कानपुर में अंडरग्राउंड दौड़ेगी मेट्रो
जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर 2021 में कानपुर मेट्रो का पहला स्टेशन बनकर तैयार हुआ था. अभी तक कानपुर में मेट्रो 9 स्टेशन पर दौड़ रही है. इसके बाद अब कुल स्टेशनों की संख्या 14 होगी, जिन पर मेट्रो का संचालन हो सकेगा. अप्रैल के महीने में मेट्रो 5 अंडरग्राउंड स्टेशनों से होते हुए कानपुर सेंट्रल तक लोगों को पहुंचाने का काम करेगी. यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक व जनसंपर्क विभाग के अधिकारी पंचानन मिश्रा ने कहा कि जिस तरह कानपुर में मेट्रो का शुभारंभ करने पीएम मोदी कानपुर पहुंचे थे. ठीक वैसे ही उनकी उपस्थिति में दूसरे चरण का वर्चुअल आगाज होना तय हुआ है.
दूसरे चरण का जल्द होगा शुभारंभ
वर्तमान में कानपुर मेट्रो आईआईटी से मोती झील तक संचालित हो रही है. मेट्रो के संचालन के दौरान यात्री 9 स्टेशनों के सफर का लुत्फ उठा रहे हैं. कानपुर की जनता को अब बहुत ही जल्द आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक जाने में मेट्रो की सुविधा मिल जाएगी. जिसमें सेंट्रल तक का कुल किराया 40 रुपए देना होगा. कानपुर मेट्रो के रूट में नए पांच स्टेशन चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज,और कानपुर सेंट्रल होंगे.

RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव