जुनैद खान और खुशी कपूर की ‘लवयापा’ हुई रिलीज, जानें दर्शकों का पहला रिएक्शन
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जाह्नवी कपूर की छोटी बहन इससे पहले नेटफ्लिक्स की मूवी द आर्चीज में नजर आई थी। वहीं, आमिर खान के लाडले बेटे जुनैद ने भी नेटफ्लिक्स की फिल्म महाराज में काम किया है। इसमें रणदीप हुड्डा भी नजर आए थे। अब खुशी-जुनैद की फिल्म को देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं।
लवयापा को कैसी मिल रही है प्रतिक्रिया?
खुशी और जुनैद दोनों ही बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड फिल्मों में एक बार स्टार्स की जोड़ी को पसंद किया जाने लगता है, तो फिर उनका करियर एक अलग मुकाम पर बेहद जल्द पहुंच जाता है। लवयापा फिल्म को लेकर खूब बज बना हुआ है। फिल्म के रिलीज होते ही फैंस ने सिनेमाघरों में जाना शुरू कर दिया है। इस बीच फिल्म से जुड़ी प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही है।
सोशल मीडिया यूजर्स खुशी और जुनैद की एक्टिंग की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। खुशी के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपनी मां श्रीदेवी की लीगेसी को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। एक यूजर ने लिखा, 'जुनैद खान और खुशी कपूर की जोड़ी कमाल लग रही है।'
ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि फिल्म को मनोरंजन के लिए देखा जा सकता है। जेन जी की लव स्टोरी को दिखाने का काम यह फिल्म करती है।
एक यूजर ने खुशी के बारे में लिखा, फिल्म में खुशी अच्छी लग रही हैं, उन्होंने किरदार की जरूरत को पूरा करने की तमाम कोशिश की है।
एक यूजर का कहना है कि फिल्म कॉमेडी के साथ एक जरूरी संदेश देने का काम भी करती है। यह केवल टाइम पास करने वाली फिल्म नहीं है, बल्कि यह कुछ चीजों को समझाने के लिए बनाई गई है।

‘मां बागेश्वरी की प्रतिमा जहां, वहां मस्जिद कैसे?’ भोजनशाला विवाद पर रामेश्वर शर्मा का बयान
भोपाल धर्मांतरण केस में नया खुलासा, आफरीन-अमरीन पर ठगी के गंभीर आरोप
इस्राइली राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया
United Nations में यूक्रेन संकट पर चीन का बयान
CG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के पहले राजनेता
Cuba की फायरिंग से बढ़ा तनाव, अमेरिकी रजिस्टर्ड नाव पर गोलीबारी
Shahdol News: धमनी कला में ‘उड़न खटोला’ से उतरी दुल्हन, जमींदार किसान पिता ने हेलीकॉप्टर से दी बेटी को विदाई
होली पर लाखों कर्मचारियों को यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही खाते में आएंगे सैलरी