जान्हवी कपूर ने मनाया नवरात्रि पर्व का जश्न
मुंबई । नवरात्रि के अवसर पर आगामी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की टीम ने पारंपरिक अंदाज में त्योहार का जश्न मनाया। इस मौके की बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।
तस्वीरों में जान्हवी कभी अकेले पोज देती नजर आ रही हैं, तो कभी अपनी को-स्टार सान्या मल्होत्रा के साथ दिख रही हैं। एक फोटो में वह अपने को-स्टार वरुण धवन की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें चॉकलेट का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। इन खूबसूरत पलों को साझा करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा “हैप्पी नवरात्रि संस्कारी स्टाइल।” इस बीच फिल्म का रोमांटिक गाना “तू है मेरी” भी रिलीज किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी। गाने को मशहूर संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा ने गाया और संगीतबद्ध किया है, जबकि इसके दिल छू लेने वाले बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। गाने की मधुर धुन और सजीव बोल इसे तेजी से ट्रेंडिंग सूची में ले गए हैं।
गाने के बारे में बात करते हुए जान्हवी कपूर ने कहा कि “तू है मेरी उन नाजुक और प्यारे पलों को दर्शाता है, जो बिना कुछ कहे भी दिल को छू जाते हैं। यह गाना लोगों को बार-बार सुनने पर मजबूर करेगा, खासकर तब जब वे किसी खास से प्यार करते हैं।” वहीं, वरुण धवन ने भी इस गाने की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस गाने की शूटिंग उनके लिए किसी सपने जैसी थी। वरुण ने बताया कि गाना उन्हें पहली बार प्यार में पड़ने की मासूमियत और रोमांच की याद दिलाता है। दोनों सितारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस के बीच पहले से ही चर्चा में है, और इस गाने ने उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।
फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शशांक खेतान अपने संजीदा और दिलचस्प निर्देशन के लिए जाने जाते हैं और दर्शकों को इस फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें हैं। नवरात्रि के इस उत्सवी माहौल में जान्हवी और फिल्म की पूरी टीम का पारंपरिक अंदाज में जश्न मनाना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं रहा। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों पर जहां हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, वहीं फिल्म का गाना भी युवाओं के बीच हिट हो रहा है।

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई