हीमोफिलिया जागरूकता प्रोग्राम करा रहा "इंटास फाउंडेशन"
भोपाल: इंटास फाउंडेशन भोपाल में आज हीमोफिलिया जागरूकता प्रोग्राम कराया गया जिसमे बड़ी संख्या में हीमोफिलिया गर्सित मरीज और उनके परिजन शामिल हुए बता दे की इंटास फाउंडेशन विश्व स्तर पर ये प्रोग्राम करता है जिसमे मरीजों को फैक्टर 8 निःशुल्क वितरण और फिजियोथरेपी ट्रेनिंग कराई जाती है प्रोग्राम में फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर फौंजिया रानी ने मरीजों को ट्रेनिंग के माध्यम से बताया की यह एक वंशानुगत रक्तस्रावी बीमारी है जो मस्कुलोस्केलेटल जटिलताओं के लिए जिम्मेदार है। फिर भी, नए और उन्नत उपचारों के आगमन के साथ, चिकित्सा परिदृश्य बदल रहा है, और फिजियोथेरेपी को भी इसके साथ-साथ बदलना होगा नियमित रूप से व्यायाम करने से हीमोफीलिया से पीड़ित लोगों को कई लाभ मिल सकते हैं, जिसमें हड्डियों और जोड़ों का स्वास्थ्य बेहतर होना, मांसपेशियों का मजबूत होना और हृदय संबंधी स्वास्थ्य में सुधार शामिल है। इसके अलावा, फिजियोथेरेपी लचीलेपन और गति में सुधार कर सकती है आयोजन में इंटास फाउंडेशन भोपाल की तरफ से राजेश चौहान ,रवि चौहान ,सुनीता नायडू शामिल रहे।

जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
रथ यात्रा हादसे की जांच तेज, अधिकारियों के आने से पहले बदला गया घटनास्थल
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह
नगर निगम में सैलरी के नाम पर लाखों का खेल, दो कर्मचारी निलंबित, जांच जारी
अमेरिका में पढ़ाई कर रहे यशवेंद्र की दर्दनाक मौत, नाले में गिरी बेकाबू कार
जगन्नाथ बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत
'जो डर गया, वो मर गया'... सलमान खान की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल