टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाना है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का टिकट कटा लिया है। 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने पुराना हिसाब चुकता किया।भारत की जीत में विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल से लेकर श्रेयस अय्यर समेत खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। जब किंग कोहली आउट हो गए थे तो हार्दिक पांड्या ने मैच फिनिशिंग पारी खेली। इस दौरान वह खुद को इंजर्ड करा बैठे, जिससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है।
हार्दिक पांड्या की इंजरी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन
दरअसल, भारतीय टीम की पारी के 47वें ओवर के दौरान एडम जम्पा ने शॉर्ट लेग-स्पिन गेंद डाली, तो पांड्या ने गेंद को एक्स्ट्रा कवर की ओर खेला और तुरंत सिंगल के लिए निकल पड़े, लेकिन पांड्या जिस आक्रामक अंदाज से खेल रहे थे तो उन्होंने दूसरा रन लेने का सोचा, लेकिन केएल राहुल ने उन्हें इशारा करते हुए मना कर दिया और वापस लौटने को कहा।
केएल की बात मानते हुए पांड्या जब वापस जाने लगे तो उनके पैर में खिंचाब आ गया। अचानक रुकने के कारण वह लंगड़ाते हुए और असहज नजर आए। दर्द के बावजूद वह बैटिंग करते रहे।
हालांकि, 48वें ओवर में उन्हें नाथन ने अपना शिकार बनाया। ग्लेन मैक्सवेल ने उनका कैच लपका। इस दौरान हार्दिक पांड्या 24 गेंदों पर 28 रन बना सके। उन्होंने इससे पहले मैच में गेंद से एक विकेट भी लिया।
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में 4 विकेट से जीत हासिल की। मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 264 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 48.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। विराट कोहली ने मैच में सबसे ज्यादा 84 रन बनाए।
इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली। 9 मार्च को भारतीय टीम अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेला जाना है, जिससे दूसरी फाइनलिस्ट टीम मिल जाएगी।

आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड लोन पर विधानसभा में हंगामा, जांच की मांग तेज
स्विगी के शेयरों पर दबाव, कंपनी के बड़े ऐलान के बाद निवेशकों ने बेचे स्टॉक
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख