राहुल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रखे भारतीय टीम: पीटरसन
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर केविन पीटरसन ने केएल राहुल की जमकर प्रशंसा की है। पीटरसन के अनुसार राहुल को 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर रखे। इसके साथ ही उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाना चाहिये।
भारतीय टीम में अभी विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। चयनकर्ताओं के पास राहुल के अलावा ऋषभ पंत, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल और ईशान किशन जैसे अच्छे विकल्प हैं। राहुल 2022 विश्व कप के बाद से ही भारतीय टी20 टीम में शामिल नहीं हैं पर पीटरसन का मानना है कि उन्होंने इस सत्र में शानदार बल्लेबाजी कर अपनी वापसी के लिए मजबूत दावेदारी की है। ऐसे में वह विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका के लिए सबसे बेहतर हैं।
पीटरसन ने कहा, ‘‘मैं टी20 क्रिकेट में भारत के लिए राहुल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहूंगा। मुझे लगता है कि आपके पास बहुत सारे सलामी बल्लेबाज हैं।’’ इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘राहुल जिस तरह से अब क्रिकेट खेल रहे हैं, वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने और भारत के लिए विकेटकीपिंग करने के लिए मेरी पहली पसंद बन गये हैं।’’
उन्होंने हाल में एकदिवसीय में भी शानदार प्रदर्शन किया था। राहुल ने पिछले साल के मध्य से लेकर आखिर तक बहुत सकारात्मक तरीके से खेला है। इसमें वह मैच विजेता बल्लेबाज के तौर पर भी उभरे हैं। इसके अलावा मैंने बल्लेबाजी के बारे में उसके साथ बहुत सारी शानदार बातचीत की है। इसमें वह बेहत गंभीर नजर आये। उन्होंने कहा, ‘‘आपको बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए हर प्रारूप के मुताबिक अपने खेल को लगातार विकसित करना होता है। एक उम्र पर पहुंचने के बाद यह बहुत कठिन होता है लेकिन राहुल ने अपने को बदला है।’’ अगला टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। पिछले आईपीएल में 250 के आसपास का स्कोर आम बात थी, लेकिन पिचों की धीमी प्रकृति ने इस सत्र में बल्लेबाजी को मुश्किल बना दिया है। पीटरसन को इससे कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का उदाहरण देते हुए कहा कि लीग के दौरान लाये गये बदलाव पर काम कर के खेल में सुधार किया जा सकता है।

खदान के अपशिष्ट रिसाइक्लिंग के लिए पर्यावरणीय मंजूरी अनिवार्य नहीं, खनन कंपनियों को बड़ी राहत!
पूर्वोत्तर की छात्राओं ने पड़ोसी दंपती पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया
देश में बढ़ते उत्पादन के साथ ही मिलावट के मामले भी बढ़ रहे, बड़े ब्रांड भी संदेह के घेरे में
मां वैष्णो देवी भवन पर आतंकी खतरे की आशंका, दिल्ली के बाद कटरा में हाई अलर्ट
बोत्सवाना से 28 फरवरी को एमपी पहुंचेंगे आठ चीते, 2032 तक आत्मनिर्भर आबादी बनाने का लक्ष्य
Omicron 1A Housing Scheme के 90 फ्लैटों की ई-नीलामी की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
Krishna Hari की कार से टी-शर्ट और पोस्टर बरामद
Dipika Kakar Health Update: पेट में सिस्ट के कारण अस्पताल में भर्ती