IMD का पूर्वानुमान: रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश के संकेत
छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर जारी है. भीषण गर्मी के बीच जहां तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं अगले तीन दिनों में हवाओं की दिशा बदलने और गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और आंधी का असर दिख सकता है. वहीं, अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी रहेगा.
तापमान में वृद्धि का दौर जारी, फिर आएगी गिरावट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है. 8 जून से 10 जून तक मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसके बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद है.
पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया.
वर्षा के आंकड़े (सेमी में)
छत्तीसगढ़ प्रदेश में मौसम के आंकड़ों की बात करें तो, तोकापाल: 4, दरभा, कटेकल्याण: 2, जशपुरनगर, देवभोग: 1 सेमी वर्षा दर्ज किया गया है.
सिनॉप्टिक सिस्टम: मानसून की उत्तरी सीमा स्थिर
मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप तथा बालुरघाट से होकर गुजर रही है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य भागों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है. दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं – एक 54°E और 25°N पर, दूसरा लद्दाख और कश्मीर के ऊपर.
गरज-चमक और छींटों की संभावना
प्रदेश में 9 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. साथ ही कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है. रायपुर में 9 जून को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रह सकता है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
2 दिनों बाद बदलेगा मौसम, तेज हवाएं और बारिश संभव
2 दिनों के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर हैं, जिससे फिलहाल तेज गर्मी जारी रहने की संभावना है.
दक्षिण छत्तीसगढ़ में विशेष चेतावनी
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और हल्की आंधी (30–40 किमी/घंटा) के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडियन एयरलाइंस को खाड़ी क्षेत्र के 9 हवाई अड्डों से बचने और 32,000 फीट से नीचे न उड़ने की सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा
अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर करेंगे संवाद
आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव